ब्रेकिंग
रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार✦Bihar Liquor Ban : जहां मरीजों का होता है इलाज, वहां डॉक्टर के चेंबर में मिली विदेशी शराब की बोतल! समस्तीपुर सदर अस्पताल का VIDEO वायरल, जांच के आदेश✦Bihar CDPO News : बिहार में CDPO का करोड़ों वाला खेल! सरकारी खाते से निजी बैंक में भेज दिए 3.21 करोड़, पूर्व महिला अफसर पर FIR✦Bihar News : बिहार में अधिकारियों की नहीं चलेगी मनमानी! अब सरकारी योजनाओं का फीता नहीं काट सकेंगे DM-साहब, सम्राट सरकार का नया फरमान...✦Bihar News : अब दरभंगा में होगा सिर, मुंह और गले के कैंसर का इलाज, पटना-मुजफ्फरपुर जाने की परेशानी होगी कम; सम्राट कैबिनेट की मंजूरी✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार✦Bihar Liquor Ban : जहां मरीजों का होता है इलाज, वहां डॉक्टर के चेंबर में मिली विदेशी शराब की बोतल! समस्तीपुर सदर अस्पताल का VIDEO वायरल, जांच के आदेश✦Bihar CDPO News : बिहार में CDPO का करोड़ों वाला खेल! सरकारी खाते से निजी बैंक में भेज दिए 3.21 करोड़, पूर्व महिला अफसर पर FIR✦Bihar News : बिहार में अधिकारियों की नहीं चलेगी मनमानी! अब सरकारी योजनाओं का फीता नहीं काट सकेंगे DM-साहब, सम्राट सरकार का नया फरमान...✦Bihar News : अब दरभंगा में होगा सिर, मुंह और गले के कैंसर का इलाज, पटना-मुजफ्फरपुर जाने की परेशानी होगी कम; सम्राट कैबिनेट की मंजूरी

सीवान: ओसामा से मिले तेजप्रताप, डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश, बंद कमरे में हुई घंटों बात

SIWAN: आरजेडी नेता और हसनपुर के विधायक तेजप्रताप यादव आज सीवान पहुंचे। सीवान पहुंचने के बाद तेजप्रताप ने सबसे पहले सदर अस्पताल का निरीक्षण किया उसके बाद पूर्व सांसद मरहूम शहाब

 सीवान: ओसामा से मिले तेजप्रताप, डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश, बंद कमरे में हुई घंटों बात
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: आरजेडी नेता और हसनपुर के विधायक तेजप्रताप यादव आज सीवान पहुंचे। सीवान पहुंचने के बाद तेजप्रताप ने सबसे पहले सदर अस्पताल का निरीक्षण किया उसके बाद पूर्व सांसद मरहूम शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। ओसामा से तेजप्रताप की यह दूसरी मुलाकात है। बंद कमरे में घंटों दोनों के बीच बातचीत हुई।


 इस दौरान साथ सीवान सदर विधायक पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी, विधायक हरिशंकर यादव, बच्चा पांडेय व जिलाध्यक्ष परमात्मा राम भी मौजूद थे।ओसामा से मिलने के बाद तेजप्रताप मीडिया से पीछा छुड़ाते हुए पिछले दरवाजे से निकल गए। जब मीडिया ने बात करने की कोशिश की तब वे कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।


गौरतलब है कि सारण के अमनौर, सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल, सारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरियापुर और सीवान सदर अस्पताल का निरीक्षण के लिए आज तेजप्रताप पटना से निकले थे। मशरख में महराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह से मुलाकात के बाद तेजप्रताप सीवान पहुंचे थे। 


सीवान सदर अस्पताल का निरीक्षण के बाद तेजप्रताप ने ओसामा से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद ऐसा माना जा रहा है कि तेजप्रताप का सीवान सदर अस्पताल का निरीक्षण करना मात्र एक बहाना था बल्कि सीवान पहुंचने का मुख्य मक़सद शहाबुद्दीन के परिजनों से मुलाकात कर डैमेज कंट्रोल की कोशिश करना था।