ब्रेकिंग
Bihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लानBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लान

Bihar Cabinet Meeting: ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए जवानों के परिजनों को 50 लाख देगी सरकार, राज्य कर्मियों का DA 2% बढ़ा; नीतीश कैबिनेट में बड़ा फैसला

Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हो गई है, जिसमें कुल 69 प्रस्तावों पर मुहर लगाकरऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए जवानों के परिजनों को 50 लाख देने का ऐलान किया गया है. इसके अलावा कई...

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हो गई है। कैबिनेट की बैठक में तमाम विभागों के मंत्री मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 69 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी है, जिसमें जिसमें ऑपरेशन सिंदूर में शहीद को 50 लाख की आर्थिक मदद का फैसला लिया गया, इसके अलावा राज्य कर्मियों को नीतीश सरकार ने तोहफा दिया है। अब डीए 53 से बढ़कर 55 फीसदी मिलेगा। इसके अलावा भी कई बड़े फैसले लिए गए है।


बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर भारत द्वारा 6-7 मई 2025 की रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान-आधारित कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ की गई एक संयुक्त सैन्य कार्रवाई है। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना ने मिलकर 25 मिनट की सटीक हवाई हमले किए, जिनमें 9 प्रमुख आतंकवादी शिविरों को नष्ट कर दिया गया। इसमें लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे प्रतिबंधित संगठनों के ठिकाने शामिल थे। ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ता और सैन्य क्षमता को प्रदर्शित किया, और बिहार में राष्ट्रीय गौरव और एकजुटता की भावना को प्रोत्साहित किया।


ऑपरेशन सिंदूर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ड्यूटी पर बिहार के तीन जवान शहीद हुए है, जिसमें मोहम्मद इम्तियाज  जो बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर, छपरा जिले के निवासी। पाकिस्तान की गोलीबारी में जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्र में शहीद हुए। रामबाबू यादव  जो बीएसएफ के जवान, सिवान जिले के निवासी। पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हुए। प्रशांत कुमार चौधरी जो भारतीय नौसेना के सदस्य थे और बिहार के गजौली गांव के निवासी थे। इन शहीदों के परिजनों को सरकार द्वारा 50 लाख की राशि दी जा रही है। 


इसके साथ ही राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता (DA) में 2% की वृद्धि को मंजूरी दी है। अब DA 53% से बढ़कर 55% हो गया है। यह बढ़ोतरी केंद्र सरकार के पैटर्न पर की गई है और लाखों कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा। है।