ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

बिहार में ऑनलाइन दाखिल-खारिज फिर से शुरू, सिस्टम में गड़बड़ी पर सरकार सख्त, बेवसाइट की होगी मॉनिटरिंग

PATNA: बिहार के सभी अंचलों में ऑनलाइन दाखिल-खारिज की प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू हो गयी है. राजस्व भूमि सुधार विभाग की ओर से ऑनलाइन दाखिल-खारिज और लगान जमा करने वाली वेबसाइट

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: बिहार के सभी अंचलों में ऑनलाइन दाखिल-खारिज की प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू हो गयी है. राजस्व भूमि सुधार विभाग की ओर से ऑनलाइन दाखिल-खारिज और लगान जमा करने वाली वेबसाइट में सुधार कर दिया गया है. बीते कई दिनों की गड़बड़ी और ऑनलाइन सेवा ठप होने के बाद आंशिक रूप से सुधार कर साइट को दोबारा चालू किया गया है. 

राज्य में अब तक 22.43 लाख मामले दाखिल- खारिज के आये हैं. इनमें अब तक मात्र 12.75 लाख आवेदनों का निबटारा हो पाया है. यानी अब भी 9.68 लाख दाखिल- खारिज के आवेदन लंबित हैं. जिसे निपटाने के विभाग ने आदेश दिया है. दाखिल-खारिज के अलावा ऑनलाइन लगान जमा करने की गति भी काफी धीमी थी. साइट की गड़बड़ी के कारण लोग लगान जमा नहीं कर पा रहे थे. जिसके बाद विभाग की ओर से सभी अंचलों को ऑनलाइन लगान जमा करने की रफ्तार में तेजी लाने के निर्देश दिये गये हैं.


वहीं ऑनलाइन सिस्टम में गड़बड़ी पर राज्य सरकार सख्त है. सरकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की विभागीय वेबसाइट की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी जिलाधिकारियों को सौंपी है. विभाग के अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने खुद इसकी कमान संभाल ली है. उन्होंने सभी जिला समाहर्ताओं को विभागीय वेबसाइट की मॉनिटरिंग करके परेशानी को विभाग को बताने का निर्देश जारी किया है.