ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

ओमिक्रॉन को लेकर बिहार में भी अलर्ट, बॉर्डर पर होगा कोरोना जांच

PATNA : भारत में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के दो संक्रमित मिलने पर सरकार अलर्ट मोड में आ गई है. वायरस को रोकने के लिए अब राज्य की सीमा पर चौकसी बढ़ाई जा रही है. इसके लिए गृ

ओमिक्रॉन को लेकर बिहार में भी अलर्ट, बॉर्डर पर होगा कोरोना जांच
First Bihar
2 मिनट

PATNA : भारत में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के दो संक्रमित मिलने पर सरकार अलर्ट मोड में आ गई है. वायरस को रोकने के लिए अब राज्य की सीमा पर चौकसी बढ़ाई जा रही है. इसके लिए गृह मंत्रालय ने कई आदेश दिए हैं. बिहार में भी प्रशासन सतर्क हो गया है. बिहार से लगने वाली सीमाओं पर कोरोना जांच की व्यवस्था की जा रही है. इसके लिए संबंधित सिविल सर्जन को आदेश दिया गया है. साथ ही ट्रेन और फ्लाइट के साथ अन्य वाहनों से आने वालों की जांच को लेकर भी सख्ती बढ़ाई जा रही है.


गृह मंत्रालय ने दुकानों और प्रतिष्ठानों में सभी के लिए हमेशा मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. काउंटर पर दुकानदार द्वारा कर्मियों एवं अन्य आगंतुकों के इस्तेमाल के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. दुकानों और प्रतिष्ठानों में केवल कोविड टीका लेने वालों को ही काम करने की अनुमति दी जाएगी.


देश में ओमिक्रॉन की दस्तक और तीसरी लहर की आशंका के बीच बिहार में कोरोना को लेकर अभी राहत की है. बिहार में बीते 24 घंटे में कोरोना के 5 नए मामले आए हैं. इनमें पटना में 2 और समस्तीपुर में 2 के साथ भागलपुर में एक मामला सामने आया है. अब तक बिहार में कुल 7,26,230 लोगों को कोरोना संक्रमण हुआ है. इनमें 7,16,534 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 9,664 लोगों की जान गई है. बिहार में अभी भी कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 31 है, जिनमें सबसे अधिक पटना में 18 मामले हैं.


वहीं देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 9,216 नए पॉज़िटिव मामले मिले, 8,612 मरीज स्वस्थ हुए, जबकि 39क मरीज की मृत्यु हुई है. इस समय देश में कुल 99,976 सक्रिय मामले हैं.