ब्रेकिंग
बिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परमिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में करोड़ों का खेल? पूर्व सचिव ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवालBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परमिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में करोड़ों का खेल? पूर्व सचिव ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवालBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआत

करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने काटा बवाल

BEGUSARAI : बेगूसराय के बरौनी एनटीपीसी एक्सटेंशन प्रोजेक्ट स्टेज-दो में काम कर रहे एक मजदूर की मौत करंट लगने से हो गई. घटना के बाद साथी मजदूर उसे इलाज के लिए बेगूसराय के निजी

करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने काटा बवाल
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय के बरौनी एनटीपीसी एक्सटेंशन प्रोजेक्ट स्टेज-दो में काम कर रहे एक मजदूर की मौत करंट लगने से हो गई. घटना के बाद साथी मजदूर उसे इलाज के लिए बेगूसराय के निजी अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया.  मृतक की पहचान सिमरिया पंचायत-दो के कसहा निवासी रंजीत कुमार उर्फ कारी के रूप में की गई है. मृतक एसआर इलेक्ट्रीकल्स कंपनी में कार्यरत था. 


घटना के संबंध में मृतक के साथियों ने बताया कि रंजीत प्रेशर मशीन में सफाई कर रहे थे. इसी दौरान उसका दाहिना हाथ करंट प्रवाहित इलेक्ट्रिकल पैनल की चपेट में आ गया जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. इसके बाद ग्रामीण एवं मजदूरों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को एक्सटेंशन प्रोजेक्ट के मुख्य द्वार पर रखकर बवाल काटा. 


बरौनी थर्मल पावर कर्मचारी यूनियन के महासचिव प्रह्लाद सिंह ने बताया कि मृतक को उचित मुआवजा और उनकी पत्नी को कारखाना में नौकरी समेत अन्य मांग को लेकर एनटीपीसी प्रबंधन से लिखित समझौता होने के बाद शव को हटाया जाएगा. इस संबंध में मानव संसाधन अधिकारी दिनकर शर्मा ने बताया कि नियमानुसार कंपनी द्वारा मृतक के परिजनों को सभी सहायता मुहैया कराई जाएगी. इस संबंध में कंपनी, यूनियन एवं मृतक के परिजनों से बातचीत कर शव को वहां से हटाया गया. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता