ब्रेकिंग
Samastipur News: दुकान बंद कर घर लौट रहे सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और सामान सुरक्षित मिलने से गहराया रहस्य✦Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Samastipur News: दुकान बंद कर घर लौट रहे सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और सामान सुरक्षित मिलने से गहराया रहस्य✦Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?

NSMCH बिहटा में कार्यशाला का आयोजन, वर्कशॉप में पहुंची देश की पहली मोबाइल टेली-रोबोटिक सर्जरी बस “SSI MantraM”

Patna News: बिहटा के NSMCH में SS Innovations की देश की पहली मोबाइल टेली-रोबोटिक सर्जरी बस "SSI MantraM" के साथ कार्यशाला आयोजित, सर्जनों और मेडिकल छात्रों को रोबोटिक और टेली-सर्जरी का प्रत्यक्ष अनुभव।

Patna News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna News: चिकित्सा क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीक की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के तहत SS Innovations द्वारा विकसित देश की पहली मोबाइल टेली-रोबोटिक सर्जरी यूनिट “SSI MantraM” बस, दिनांक: 22 जून 2026 को नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NSMCH), अमहरा, बिहटा पहुँची। 


इस अवसर पर टेली-रोबोटिक सर्जरी विषय पर NSMCH, बिहटा एवं SSI Innovations के संयुक्त तत्वाधान में संस्था के सामान्य शल्य चिकित्सा विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। NSMCH, बिहटा में इस बस को लाने का मुख्य उद्देश्य संस्थान के सर्जनों को रोबोटिक एवं टेली-सर्जरी का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना तथा मेडिकल छात्रों में आधुनिक सर्जिकल तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।


इस अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंचे, संस्थान के प्रबंध निदेशक कृष्ण मुरारी ने प्राचार्य, प्रो. (डॉ.) हरिहर दीक्षित , प्रो.(डॉ.) निर्मल कुमार सिन्हा ,वरिष्ठ शल्य चिकित्सक एवं अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ बस में स्थापित टेली-रोबोटिक सर्जरी यूनिट का विस्तृत निरीक्षण किया।


निरीक्षण के उपरांत प्रबंध निदेशक कृष्ण मुरारी ने कहा कि “नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बिहटा में आने वाले समय में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं जो इस क्षेत्र के लिए एक वरदान सिद्ध होगा। 


इस अवसर पर उपस्थित प्रो. (डॉ.) उदय नारायण सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, प्रो. (डॉ.) अशोक शरण, निदेशक (मानव संसाधन), प्रो.(डॉ.) बिंदु सिन्हा, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं प्रमुख विभागाध्यक्ष प्रो.(डॉ.) रमेश कुमार अजय, विभागाध्यक्ष (सर्जरी), प्रो.(डॉ.) अजय कुमार मानव, विभागाध्यक्ष (ऑर्थोपेडिक्स) एवं प्रो. (डॉ.) विनीता सहाय, विभागाध्यक्ष (प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग) ने संस्थान में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत पर जोर देते हुए कहा कि टेली-रोबोटिक सर्जरी के तहत देश-विदेश में दूर बैठे वरिष्ठ शल्य चिकित्सक वहीं से इस अस्पताल में भर्ती मरीजों का ऑपरेशन कर सकते हैं। इस प्रकार की उन्नत तकनीक से मरीजों को कम लागत में कम दर्द, कम रक्तस्राव और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ जैसे कई लाभ मिलेंगे।”


कार्यक्रम के दौरान NSMCH, बिहटा के सर्जनों की टीम डॉ. मनीष कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर, जनरल सर्जरी, डॉ. निरुपम सिन्हा, असिस्टेंट प्रोफेसर, बैरिएट्रिक सर्जरी, डॉ. जान्हवी सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रसूति विभाग, डॉ. निमिता, डॉ. स्वाति, डॉ. अभिषेक कुमार ने बस में स्थापित टेली-रोबोटिक सर्जरी सिस्टम पर हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण एवं डेमोंस्ट्रेशन में भाग लिया। 


सर्जनों ने NSMCH, बिहटा में रोबोटिक सर्जरी की कार्यप्रणाली, उसकी उच्च सटीकता, टेली-सर्जरी की शीघ्र संभावनाओं तथा इसके व्यावहारिक उपयोग पर विस्तृत चर्चा की। कार्यशाला में SSI Innovations की ओर से श्री रोशन सिंह(Area Sales Manager) की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर मेडिकल छात्रों एवं फैकल्टी सदस्यों में विशेष उत्साह देखा गया। सभी ने इसे चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम बताया।

NSMCH बिहटा में कार्यशाला का आयोजन, वर्कशॉप में पहुंची देश की पहली मोबाइल टेली-रोबोटिक सर्जरी बस “SSI MantraM”

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता