PATNA: एनएसआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में इंजीनियरिंग दिवस का आयोजन बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। यह दिवस भारत के महान अभियंता एवं राजनेता भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। सर एम. विश्वेश्वरैया ने भारत के इंजीनियरिंग, सिंचाई, जल प्रबंधन एवं औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके दूरदर्शी विचार, तकनीकी दक्षता और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण आज भी देश के युवा इंजीनियरों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य इंजीनियरों के राष्ट्र के तकनीकी, औद्योगिक एवं सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करना तथा विद्यार्थियों को नवाचार, तकनीकी दक्षता और रचनात्मक सोच के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में एनएसएमसीएच के एमडी श्री कृष्ण मुरारी, एनएसआईटी की एमडी सुश्री नीतू सिंह, फाइनेंस रजिस्ट्रार श्री पवन सिंह एवं निदेशक डॉ. जे. डेलाई की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री ओम प्रकाश, उप निदेशक, युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार तथा श्री रवि त्रिपाठी, डिलीवरी लीडर, मॉर्टगेज SME, TCS iON Learning Solutions भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए इंजीनियरिंग के बदलते स्वरूप और वर्तमान तकनीकी युग में इंजीनियरों की बढ़ती जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ नवाचार, व्यावहारिक कौशल, समस्या-समाधान की क्षमता, रचनात्मक सोच एवं व्यावसायिक नैतिकता विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
इंजीनियरिंग दिवस समारोह के अवसर पर सिविल इंजीनियरिंग विभाग की पत्रिका ‘Chronicles’ का भी विधिवत विमोचन एवं उद्घाटन किया गया। यह पत्रिका विभाग के विद्यार्थियों की रचनात्मकता, तकनीकी ज्ञान, नवीन विचारों एवं शैक्षणिक गतिविधियों को एक मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
समारोह का एक विशेष आकर्षण एनएसआईटी के पूर्व विद्यार्थियों (Alumni) का सम्मान एवं अभिनंदन रहा। संस्थान ने अपने Alumni को विशेष रूप से आमंत्रित किया और इंजीनियरिंग दिवस के अवसर पर उनकी उपलब्धियों एवं संस्थान के प्रति उनके योगदान को सम्मानित किया। Alumni को अतिथियों एवं संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित एवं felicitate किया गया। इस अवसर ने वर्तमान विद्यार्थियों को अपने वरिष्ठों से प्रेरणा लेने और संस्थान के साथ अपने जुड़ाव को और मजबूत करने का अवसर प्रदान किया।
इंजीनियरिंग दिवस के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए विभिन्न तकनीकी प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक Buildathon, Poster Presentation एवं Technical Presentation जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता, नवाचार एवं समस्या-समाधान क्षमता का प्रदर्शन किया।
Buildathon प्रतियोगिता समारोह का प्रमुख आकर्षण रही, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने नवीन विचारों एवं तकनीकी समाधानों को प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए नकद पुरस्कार भी प्रदान किए गए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹5,000, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹2,000 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹1,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके प्रयासों की सराहना की गई।
Poster Presentation एवं Technical Presentation के माध्यम से विद्यार्थियों ने विभिन्न समसामयिक इंजीनियरिंग विषयों एवं उभरती तकनीकों से संबंधित अपनी समझ और ज्ञान का प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों एवं संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विशेषज्ञ अतिथियों एवं Alumni से संवाद करने तथा उद्योग जगत की अपेक्षाओं, कौशल विकास और करियर की संभावनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला। इंजीनियरिंग दिवस समारोह का समापन विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, नवाचार करने और अपने तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल को विकसित करने के संदेश के साथ हुआ। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया तथा उन्हें सर एम. विश्वेश्वरैया के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।







