ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

लंबे अरसे बाद गिरिराज ने तोड़ी चुप्पी, कहा - NRC है हिंदुस्तान की मांग

DELHI : अपने बयानों से चर्चा में बने रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लंबे अरसे बाद चुप्पी तोड़ी है। गिरिराज सिंह ने एनआरसी के मुद्दे पर अपनी राय जताते हुए खामोशी खत्

FirstBihar
Khushboo Gupta
3 मिनट

DELHI : अपने बयानों से चर्चा में बने रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लंबे अरसे बाद चुप्पी तोड़ी है। गिरिराज सिंह ने एनआरसी के मुद्दे पर अपनी राय जताते हुए खामोशी खत्म कर दी है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि एक देश एक कानून और एक नागरिकता यही हिंदुस्तान की पहचान है। एनआरसी को गिरिराज सिंह ने हिंदुस्तान की मांग बताते हुए उसका समर्थन किया है।


गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'एक देश एक कानून और एक नागरिकता, यही है हिंदुस्तान की पहचान, NRC है हिंदुस्तान की मांग। 

दरअसल बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलने के बाद काफी दिनों से गिरिराज सिंह चुप थे। हमेशा अपने बयानों से लाइमलाइट में रहने वाले गिरिराज सिंह ने चुप्पी साध रखी थी, लेकिन अब उन्होंने NRC के समर्थन में ट्वीट किया है। आपको बता दें कि NRC को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह साफ कर दिया है कि इसे देश भर में लागू किया जाएगा। एनआरसी को लेकर अमित शाह का ऐलान विरोधियों के साथ-साथ सहयोगियों को भी हजम नहीं हो रहा है।


जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने शाह के इस ऐलान पर पलटवार किया था लेकिन अब बीजेपी ने दो टूक कह दिया है कि एनआरसी के मुद्दे पर उसे किसी की सलाह की जरूरत नहीं है। इस मामले पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा था कि एनआरसी को लेकर बीजेपी का स्टैंड सबको पता है। जिन्होंने हमारे साथ गठबंधन किया उन्हें भी मालूम है कि बीजेपी देश में एनआरसी लागू करेगी। ऐसे में हमें किसी से सलाह मशवरा करने की कोई जरूरत नहीं हैं।  शाहनवाज के इस बयान को नीतीश कुमार के लिए क्लीयर मैसेज माना जा रहा है, और अब गिरिराज सिंह ने भी NRC पर खुला समर्थन दिया है। 


टैग्स