ब्रेकिंग
अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..

N95 मास्क और PPE किट नहीं रहने पर जूनियर डॉक्टरो ने नहीं की ड्यूटी, सुप्रिटेंडेंट बोले काम नहीं करना तो बना रहे बहाना

BHAGALPUR : भागलपुर स्थित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जे.एल.एन.एम.सी.एच) में जूनियर डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया है। उन्होनें पीपीई किट और N95 सर्जिकल मास्क नही

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BHAGALPUR : भागलपुर स्थित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जे.एल.एन.एम.सी.एच)  में जूनियर डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया है। उन्होनें पीपीई किट और N95 सर्जिकल मास्क नहीं होने का हवाला देते हुए इलाज का काम ठप कर दिया है। वहीं इस पूरे मसले पर सुप्रीटेंडेंट ने कहा कि ड्यूटी नहीं करनी तो बहानेबाजी कर रहे हैं।


भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में जूनियर डॉक्टर ने अपने आप को ड्यटी से अलग कर लिया है। उस बाबत एक चिट्ठी भी वायरल हो रहा है। वायरल चिठ्ठी में लिखा है कि उनलोगों को पीपीई किट और एन 95 सर्जिकल मास्क के बगैर ड्यूटी नहीं करेंगे। दरअसल भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में 6 कोरोना का मरीज भर्ती है। लेकिन अस्पताल के अधीक्षक का कहना है कि जूनियर डॉक्टर ड्यूटी नहीं करना चाहते हैं इसलिये बहाना बना रहे हैं। जूनियर डॉक्टर की ड्यूटी सिर्फ ओपीडी और इमरजेंसी में हैं। न कि आईसोलेशन वार्ड में।


इस पूरे मसले को बिहार में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सोशल मीडिया के जरिए उठाया था जिसमें उन्होनें बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हवाला देते हुए कहा था कि डॉक्टरों को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बिना सुरक्षा के ही उतार दिया गया है। उन्होनें कहा था कि डॉक्टरों को न तो N95 मास्क मिल रहा है न ही पीपीई किट। उन्होनें सुप्रीटेंडेंट के उस लेटर का हवाला भी दिया था जिसमें लिखा गया था कि बिहार के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव के निर्देश के मुताबिक N95 मास्क और किट की को जरूरत नहीं हैंऔर उन्होनें यहां तक लिखा था कि जो डॉक्टर ड्यूटी नहीं देंगे उनकी शिकायत विभाग से की जाएगी। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता