ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

नियोजित शिक्षक बनेंगे विधायक, राजद ने दे दिया सिंबल

DESK :आरजेडी पर लगातार बाहुबलियों को टिकट देने के आरोप लग रहे हैं. अभी तक के जारी किए गए लिस्ट के अनुसार राजद ने अब तक 38 आपराधिक छवि वाले कैंडिडेट को टिकट दिया है. इसकी जानकारी राजद ने अपने वेबसाइ

नियोजित शिक्षक बनेंगे विधायक, राजद ने दे दिया सिंबल
Anamika
2 मिनट

DESK :आरजेडी पर लगातार बाहुबलियों को टिकट देने के आरोप लग रहे हैं. अभी तक के जारी किए गए लिस्ट के अनुसार राजद ने अब तक 38 आपराधिक छवि वाले कैंडिडेट को टिकट दिया है. इसकी जानकारी राजद ने अपने वेबसाइट पर दी है. लेकिन इस सब के बीच राजद ने कई सीटों पर नए चेहरे को जगह दी है. जिसे लेकर तेज चर्चा हो रही है.  

अररिया के रानीगंज सीट से आरजेडी ने जिस शख्स को उम्मीदवार बनाया है, उनकी चर्चा खूब हो रही है. दरसल राजद ने इस सीट से नियोजित शिक्षक को टिकट दिया है. रानीगंज सीट से आरजेडी ने बिलकुल साधारण कार्यकर्ता को टिकट दिया है.राजद ने इस सीट से बेहद ही गरीब परिवार से आने वाले 33 साल के युवा सामाजिक कार्यकर्ता अविनाश मंगलम ऋषिदेव को राजद ने सिंबल दिया है. 

अविनाश मंगलम ऋषिदेव नियोजित शिक्षक हैं और अपने इलाके में सामाजिक कार्य करते हैं. इन्हें राजद ने रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है. महादलित परिवार से आने वाले 33 वर्षीय अविनाश मंगलम ऋषिदेव की छवि इलाके में बेहद ही साफ-सुथरी है. उनकी जमीनी स्तर पर पकड़ बहुत अच्छी है. चुनाव लड़ने से पहले उन्होंने नियोजित शिक्षक के पद से इस्तीफा दे दिया था.