ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द

नियोजित शिक्षकों समेत शिक्षाकर्मियों को कब मिलेगा वेतन? नीतीश सरकार ने दी जानकारी

PATNA : कोरोना वायरस के इस दौर में बिहार के शिक्षा कर्मियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। सरकार की तरफ से कल शिक्षकों का वेतन जारी हुआ तो बड़ी तादाद में नियोजित शिक्षकों के वेतन

नियोजित शिक्षकों समेत शिक्षाकर्मियों को कब मिलेगा वेतन?  नीतीश सरकार ने दी जानकारी
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस के इस दौर में बिहार के शिक्षा कर्मियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। सरकार की तरफ से कल शिक्षकों का वेतन जारी हुआ तो बड़ी तादाद में नियोजित शिक्षकों के वेतन पर सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया लेकिन अब सरकार ने भरोसा दिया है कि नियोजित शिक्षकों समेत अन्य शिक्षाकर्मियों का वेतन 2 हफ्ते के अंदर दे दिया जाएगा। 


शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने एक बयान जारी कर बताया कि सभी शिक्षाकर्मियों के बकाए वेतन का भुगतान अगले दो सप्ताह के अन्दर हो जाएगा। यह सही है कि पिछले दो-तीन महीने से वेतन भुगतान लंबित रहने के कारण शिक्षाकर्मियों की बदहाली है। सरकार उनके कठिनाईयों के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील है। इस परिप्रेक्ष्य में प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक विद्यालयों के अलावा, विभिन्न विश्वविद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के वेतन भुगतान की राशि का स्वीकृत्यादेश निर्गत किया जा चुका है।



शिक्षा मंत्री ने कहा है कि सभी अवगत हैं कि कोरोना महामारी के कारण के कारण लगातार बंदी एवं लॉकडाउन की स्थिति में सभी विभागों के कर्मचारी परेशान है। अधिकतर विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी कोरोना के शिकार हुए हैं एवं मृत्यु भी हुई है। ऐसी परिस्थिति में भी शिक्षा विभाग की पहल से वेतन के भुगतान किया जाएगा।


समग्र शिक्षा की राशि केन्द्र सरकार से फिलहाल प्राप्त नहीं होने के बावजूद उक्त श्रेणी के शिक्षकों के लिए राज्य की निधि से हीं राशि विमुक्त की जा रही है। अल्पसंख्यक विद्यालयों एवं मदरसों में भुगतान ईद-उल-फित्र से पहले वेतन का भुगतान करने का प्रयास किया जा है। इसी प्रकार विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के साथ संस्कृत शिक्षण संस्थानों के वेतन एवं पेंशन की राशि भी आवंटित की गई है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षाकर्मियों के बकाए वेतन एवं पेंशन भुगतान के लिए सजग है।