ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

अब नियोजित शिक्षकों का हो रहा सर्वे, ठीक से पढ़ा रहे हैं या नहीं इस पर बनेगी रिपोर्ट

PATNA : अब नियोजित शिक्षक ठीक से पढ़ा रहे हैं या नहीं इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. सर्वे कराकर इसका परफॉर्मेंस रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है. बच्चों के अभिभावकों से सवाल पूछ कर रिप

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : अब नियोजित शिक्षक ठीक से पढ़ा रहे हैं या नहीं इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. सर्वे कराकर इसका परफॉर्मेंस रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है. बच्चों के अभिभावकों से सवाल पूछ कर रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी. 

 विशेष शाखा के एसपी ने उपाधीक्षकों को पत्र भेज इन सवालों पर सर्वे रिपोर्ट मांगी है-

1.नियोजित शिक्षक समय से स्कूल आ रहे हैं ?

2.बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई दे रहे हैं?

3. क्या इन शिक्षकों का शिक्षण कार्य संतोषप्रद है? 

4.क्या इन शिक्षकों की मांग जायज है ?

हर जिले में रिपोर्ट तैयार की जाएगी.  कम से कम 100 लोगों का सर्वे कराना है, जिसमें से 50 लोग ऐसे होने चाहिए जिनके परिवार का कोई सदस्य वर्तमान में स्कूल में पढ़ रहा है. वहीं 50 लोग ऐसे होने चाहिए जिनका नियोजित शिक्षकों के साथ कोई संबंध नहीं है. इसका जवाब हां या नहीं में दिया जाएगा. इसके आधार पर प्रतिशत निकलेगा.