ब्रेकिंग
Bihar Road Accident : समस्तीपुर में सुरक्षा के नाम पर बिछाया मौत का जाल! कंटीले तार से टकराई बाइक, दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की दर्दनाक मौत✦Bihar School News : सरकारी स्कूलों में अब शाम को भी लगेगी क्लास, कमजोर बच्चों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग; अंग्रेजी-गणित के साथ AI की भी होगी पढ़ाई...✦Anant Singh Love Story : कॉलेज में पहली मुलाकात, फिर कोलकाता के काली मंदिर में शादी... अनंत सिंह ने खुद सुनाई नीलम देवी से अपनी लव स्टोरी, जानिए कैसे शुरू हुई थी मोहब्बत✦Bettiah Road Accident : नरकटियागंज-बेतिया मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार का कहर, ऑटो से उतरकर सड़क किनारे खड़े किराना व्यवसायी को रौंदा; मौत✦Patna Special Train : छठ के बाद घर से लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, पटना से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए 80 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें; देखें रूट और शेड्यूल✦Bihar Road Accident : समस्तीपुर में सुरक्षा के नाम पर बिछाया मौत का जाल! कंटीले तार से टकराई बाइक, दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की दर्दनाक मौत✦Bihar School News : सरकारी स्कूलों में अब शाम को भी लगेगी क्लास, कमजोर बच्चों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग; अंग्रेजी-गणित के साथ AI की भी होगी पढ़ाई...✦Anant Singh Love Story : कॉलेज में पहली मुलाकात, फिर कोलकाता के काली मंदिर में शादी... अनंत सिंह ने खुद सुनाई नीलम देवी से अपनी लव स्टोरी, जानिए कैसे शुरू हुई थी मोहब्बत✦Bettiah Road Accident : नरकटियागंज-बेतिया मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार का कहर, ऑटो से उतरकर सड़क किनारे खड़े किराना व्यवसायी को रौंदा; मौत✦Patna Special Train : छठ के बाद घर से लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, पटना से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए 80 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें; देखें रूट और शेड्यूल

नीतीश से आगे निकले कुशवाहा, बोले- सुंदर नहीं बहुत सुन्दर

PATNA : बीजेपी की महिला विधायक डॉक्टर निक्की हेम्ब्रम जिस शब्द को कहने में भी असहज महसूस कर रही थी. बिहार में नीतीश कुमार के पार्टी के संसदीय दल के अध्यक्ष और एमएलसी उपेंद्र कुशवाहा उसे बार-बार मीड

नीतीश से आगे निकले कुशवाहा, बोले- सुंदर नहीं बहुत सुन्दर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बीजेपी की महिला विधायक डॉक्टर निक्की हेम्ब्रम जिस शब्द को कहने में भी असहज महसूस कर रही थी. बिहार में नीतीश कुमार के पार्टी के संसदीय दल के अध्यक्ष और एमएलसी उपेंद्र कुशवाहा उसे बार-बार मीडिया के सामने दोहरा रहे हैं. नीतीश के लिए सफाई देते वक्त उपेंद्र कुशवाहा के जुबान एक बार भी नहीं लडखडाया, जिस शब्द को महिला महूसस करती है उसे भुलाया नहीं जा सकता है. 


कुशवाहा ने कहा, कि हम अपने घर की महिला बेटी बहन को सुंदर बोलने में बुराई क्या है. कहा कि बीजेपी विधायक सुंदर है आदिवासी समाज से आती हैं. इसलिए उन्हें  कुरूप बोलना गलत और अपमानजनक होता. उपेंद्र कुशवाहा की दलीलें भी एक वीडियो में सुन सकते हैं कि आखिर किस तरीके से अपने नेता नीतीश कुमार के बयान को सच साबित करने में जी-जान से जुटे हैं कि बार-बार उसी शब्द को दोहरा रहे हैं. 


बता दें नीतीश ने जिसे एक बार बोला था यह वही शब्द है जिसे बोलने से बीजेपी की महिला विधायक के मीडिया के कैमरे पर कतरा रही थी. उनके मन आहत हो रहा था. यह वही शब्द है जिसे बोलते हुए बीजेपी की महिला विधायक की आंखों में शर्म के भाव दिख रहे थे. उपेंद्र कुशवाहा उसी को बार-बार बेशर्मी से मीडिया के सामने बोले जा रहे थे.

टैग्स