ब्रेकिंग
शराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारबर्थ सर्टिफिकेट बनाने दो साल की देरी पड़ेगी भारी, लगाने पड़ सकते हैं कोर्ट के चक्कर; संसद से नया बिल पासगोपालगंज में 10 रुपये के लिए महिला की हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तारपप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज कोर्ट में मुकदमा, 11 अगस्त को पेश होने का आदेश; क्या है मामला?बांकीपुर में BJP की करारी हार के बाद PM मोदी से मिले नीतीश कुमार, ललन सिंह और संजय झा भी रहे साथशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारबर्थ सर्टिफिकेट बनाने दो साल की देरी पड़ेगी भारी, लगाने पड़ सकते हैं कोर्ट के चक्कर; संसद से नया बिल पासगोपालगंज में 10 रुपये के लिए महिला की हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तारपप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज कोर्ट में मुकदमा, 11 अगस्त को पेश होने का आदेश; क्या है मामला?बांकीपुर में BJP की करारी हार के बाद PM मोदी से मिले नीतीश कुमार, ललन सिंह और संजय झा भी रहे साथ

नीतीश कुमार पर थप्पड़ के विरोध में आज बंद रहेगा बख्तियारपुर बाजार, काली पट्टी बांधकर व्यवसायी कर रहे प्रदर्शन

PATNA : कल मुख्यमंत्री के साथ बख्तियारपुर में हुए हमले को लेकर बख्तियारपुर के व्यवसायियों ने अपनी दुकान प्रतिष्ठान-बंद करके काली पट्टी लगाकर बैठ गए हैं. इस घटना के बाद बख्तिया

नीतीश कुमार पर थप्पड़ के विरोध में आज बंद रहेगा बख्तियारपुर बाजार, काली पट्टी बांधकर व्यवसायी कर रहे प्रदर्शन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कल मुख्यमंत्री के साथ बख्तियारपुर में हुए हमले को लेकर बख्तियारपुर के व्यवसायियों ने अपनी दुकान प्रतिष्ठान-बंद करके काली पट्टी लगाकर बैठ गए हैं. इस घटना के बाद बख्तियारपुर के व्यवसायियों में आक्रोश देखने को मिला. व्यवसायियों ने आज सोमवार को पूरे बख्तियारपुर बाजार को बंद करने का निर्णय लिया है. सीएम नीतीश कुमार पर हुए हमले को लेकर वे आहत थे. 


दुकानदारों ने कहा कि मुख्यमंत्री जी हमारे घर के हैं और यहां के लोग मुख्यमंत्री को घर की मुर्गी दाल बराबर समझ लिए हैं. हम लोग हाथ जोड़कर उनसे क्षमा प्रार्थी हैं. हम सभी व्यवसाई इस घटना पर शर्मिंदा हैं. मुख्यमंत्री जी हमें माफ कर दो. कहा जा रहा है कि जिस युवक ने सीएम नीतीश कुमार पर मुक्का चलाया वह भी व्यवसायी था. उसका परिवार बख्तियारपुर बाजार में प्रतिष्ठान चलाता है.  


बता दें कि राजधानी पटना से सटे बख्तियारपुर में रविवार की शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक सिरफिरे युवक ने मुक्का चला दिया. हालांकि मौके पर तैनात मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया. बाद में पता चला कि वह युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है. इसलिए उस पर कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी. सीएम नीतीश ने भी कोई कार्रवाई करने से मना कर दिया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता