ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट पानी भरते ही हुआ धड़ाम, मची अफरा तफरी

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण में सीएम के सात निश्चय में से एक नलजल योजना का हाल बेहाल है. इस योजना में हुई लूट-खसोट का उदाहरण साफ देखने को मिल रहा है. अबतर जिले में 6 से अधिक नलजल के ल

FirstBihar
Neeraj Kumar
2 मिनट

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण में सीएम के सात निश्चय में से एक नलजल योजना का हाल बेहाल है. इस योजना में हुई लूट-खसोट का उदाहरण साफ देखने को मिल रहा है. अबतर जिले में 6 से अधिक नलजल के लिए बनाए गए टंकी में पानी भरते ही टंकी जमीन पर गिर गई है.  

ताजा मामला सिकरहना ढाका प्रखंड के तेलहारा पंचायत के वार्ड नं 9 के हीरापुर गांव की है. जहां नलजल योजना से निर्मित जल मीनार की टंकी अचानक गिर कर जमींदोज हो गई. घटना रविवार की शाम की बतायी गयी है. घटना के वक्त टंकी के पास किसी के मौजूद नहीं रहने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया. 

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह टंकी में पानी भरा गया था. कुछ देर बाद ही टावर फुल टंकी का भार नहीं सह सका और  टंकी जमीन पर गिर गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी टंकी के काम में अनियमितता बरती गयी हैं. मानक के अनुरूप कार्य नहीं होने के कारण टंकी रखने के लिए लोहे का बना टावर कमजोर है जो फुल लोड टंकी के पानी का वजन नहीं सह सका और गिर गया. मुखिया शिवदयाल राम एवं संबंधित वार्ड सदस्य रूबी देवी का कहना है कि नव निर्मित पानी टंकी का परीक्षण ही किया जा रहा था कि इसी दौरान वेल्डिंग छोड़ देने के कारण टंकी गिर गया. टावर का मरम्मत कर दूसरा टंकी लगाया जा रहा है.


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता