ब्रेकिंग
सीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरसीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपर

Nitish Kumar Birthday: CM नीतीश कुमार के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का लगा तांता, अमित शाह..योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने किया विश

Nitish Kumar Birthday: बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज 74 साल के हो गये हैं। बर्थडे पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम समेत कई नेताओं ने बधाई दी है।

 Nitish Kumar Birthday
अमित शाह, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने CM को किया विश
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Nitish Kumar Birthday: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जन्मदिन है। वह 74 साल के हो गए हैं। नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को बख्तियारपुर में हुआ था। उनके जन्मदिन के मौके पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। आम से लेकर खास सभी अपने नेता को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।


गृह मंत्री अमित शाह ने भी नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी है। अमित शाह ने X पर विश करते हुए लिखा- बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपके नेतृत्व में बिहार में NDA जनकल्याण और सुशासन का पर्याय बना है। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना करता हूँ।


वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सीएम को जन्मदिन की बधाई दी है। योगी ने X पर लिखा-बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! माता जानकी से आपके समृद्ध, सुदीर्घ एवं आरोग्यमय जीवन की प्रार्थना है। योगी आदित्यनाथ के अलावा  नितिन गडकरी, चिराग पासवान, दिलीप जायसवाल, नितिन नवीन समेत कई नेताओं ने सीएम नीतीश को शुभकामनाएं दी हैं।


वहीं, बिहार विधानसभा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन की अग्रिम की बधाई दी गई। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि एक मार्च को सदन की बैठक नहीं है। इसलिए वह आज ही मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हैं। इसके बाद पूरे सदन ने मेज थपथपा कर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री को अपनी सीट से ही अभिवादन कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता