ब्रेकिंग
TRE-4.0 के लिए आवेदन की तारीख टली, 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए नई तिथि जल्द होगी जारीबिहार में झारखंड पुलिस की छापेमारी: गैंगरेप के तीन आरोपियों को दबोचा, धनबाद से भागकर पहुंचे थे आराकेंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबीयत बिगड़ी, पटना के मेदांता हॉस्पिटल में मिलने पहुंचे श्याम रजकघर के अंदर चल रही थी नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री, तभी पुलिस ने मारी दबिश, खुला पूरा खेलनेपाल में भारी तबाही के बीच मृतकों की संख्या हुई 903, चीन ने दी 22 लाख डॉलर की मदद, भारत की फोरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चाTRE-4.0 के लिए आवेदन की तारीख टली, 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए नई तिथि जल्द होगी जारीबिहार में झारखंड पुलिस की छापेमारी: गैंगरेप के तीन आरोपियों को दबोचा, धनबाद से भागकर पहुंचे थे आराकेंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबीयत बिगड़ी, पटना के मेदांता हॉस्पिटल में मिलने पहुंचे श्याम रजकघर के अंदर चल रही थी नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री, तभी पुलिस ने मारी दबिश, खुला पूरा खेलनेपाल में भारी तबाही के बीच मृतकों की संख्या हुई 903, चीन ने दी 22 लाख डॉलर की मदद, भारत की फोरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा

बख्तियारपुर में भावुक हुए JDU कार्यकर्ता, CM नीतीश की गाड़ी रोकने की कोशिश, कहा.. 2030 तक आप ही रहें मुख्यमंत्री

जब वो बख्तियारपुर से अथमलगोला जा रहे थे, तभी न्यू बाईपास पर JDU कार्यकर्ता बैंड-बाजे के साथ उनका स्वागत करने पहुंचे। मुख्यमंत्री को देखकर कार्यकर्ता भावुक हो गए। कहने लगे कि 2025 से 2030 तक नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री रहें।

बिहार न्यूज
नीतीश कुमार जिंदाबाद के लगे नारे
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:पटना के बख्तियारपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जेडीयू कार्यकर्ता भावुक होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले को रोकने की गुहार लगाते नजर आए। हालांकि गाड़ी के धीमी होते ही सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत सीएम के काफिले को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाल दिया।


जानकारी के अनुसार पूरा मामला बख्तियारपुर के न्यू बाईपास का है। मुख्यमंत्री गणेश हाई स्कूल का निरीक्षण करने के बाद अथमलगोला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान न्यू बाईपास पर जेडीयू कार्यकर्ता बैंड-बाजे के साथ उनके स्वागत के लिए सड़क पर खड़े थे।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सामने देखकर कई कार्यकर्ता भावुक हो गए और काफिला रोकने की अपील करने लगे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि वर्ष 2025 से 2030 तक बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ही बने रहें। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के अलावे किसी और को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे देखना उन्हें स्वीकार नहीं है।