ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

नीतीश के मोकामा न जाने पर RCP सिंह का हमला, बोले- भेदभाव करना उनकी आदत है

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के बीच खींचतान थोड़ी कम हुई थी, लेकिन एक बार फिर ये तकरार शुरू हो गई है। आरसीपी सिंह ने इस बार उपचुनाव

नीतीश के मोकामा न जाने पर RCP सिंह का हमला, बोले- भेदभाव करना उनकी आदत है
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के बीच खींचतान थोड़ी कम हुई थी, लेकिन एक बार फिर ये तकरार शुरू हो गई है। आरसीपी सिंह ने इस बार उपचुनाव के बहाने नीतीश कुमार पर हमला बोला है। मोकामा उपचुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री के नहीं जाने को अननेचुरल बता दिया है। 




आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने उन्हें बीजेपी के साथ जनाधार दिया था। उन्होंने जनादेश का अपमान किया है। आरसीपी ने कहा कि अगर आप किसी पार्टी में है तो किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव प्रचार के लिए आपको बुलाया जा रहा है और आप नहीं जाते हैं तो निश्चित तौर पर गठबंधन धर्म को आप नहीं निभा रहे हैं। 




पूर्व मंत्री ने कहा कि बीजेपी ने नीतीश कुमार को केंद्रीय मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री बनाने का काम किया। लेकिन वह किस प्रकार का निर्णय लेते हैं सभी लोग जानते हैं। उन्होंने कहा कि आप जिस पार्टी में है जिस विधायक का सहयोग लेते हैं उस में भाग क्यों नहीं ले रहे हैं इसका जवाब तो वे ही दे सकते हैं।