ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’

नीतीश के इशारे पर छात्र राजद के उम्मीदवार पर हुआ जानलेवा हमला - तेजप्रताप

PATNA : लालू के लाल तेजप्रताप यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। तेजप्रताप यादव ने ट्वीट कर कहा कि नीतीश कुमार के इशारे पर पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में छात्र राजदे अध्यक्ष पद पर जा

FirstBihar
Desk
2 मिनट

PATNA : लालू के लाल तेजप्रताप यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। तेजप्रताप यादव ने ट्वीट कर कहा कि नीतीश कुमार के इशारे पर पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में छात्र राजदे अध्यक्ष पद पर जानलेवा हमला हुआ है।

तेजप्रताप यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि नीतीश कुमार के बगलबच्चा संगठन छात्र जदयू के गुंडों ने छात्र राजद के पटना विश्वविद्यालय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आयुष पर जानलेवा किया है। सत्ता और प्रशासन का दुरुपयोग करके नीतीश कुमार के इशारों पर हुए इस हमले का जवाब पटना विश्वविद्यालय के छात्र आगामी छात्रसंघ चुनाव में देंगें।

बता दें कि  पटना वीमेंस कॉलेज गेट पर  में जेडीयू और आरजेडी के छात्रों के बीच झड़प हुई। छात्र यहां पर्चा बांट रहे थे तभी इसी दौरान दूसरे गुट के छात्र पहुंच गए और कहासुनी के बाद मामला मारपीट की नौबत तक पहुंच गया। वहीं मामले ने इतना तूल पकड़ा कि पूरा मामला कोतवाली थाना पहुंच गया। इस बीच तेजप्रताप यादव भी  छात्र राजद के समर्थन में कूद पड़े ।तेजप्रताप आनन-फानन में थाने पहुंच गए। हमले में आरजेडी छात्र विंग के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आयुष घायल बताए जा रहे हैं।  



टैग्स