ब्रेकिंग
Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव

नीतीश का एलान...उपेंद्र कुशवाहा JDU संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष बनाये गए

PATNA : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का JDU में विलय के साथ नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया है। नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि उपेंद्र कुशवाहा पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष होंगे। मिलन समारोह के दौर

नीतीश का एलान...उपेंद्र कुशवाहा JDU संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष बनाये गए
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का JDU में विलय के साथ नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया है। नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि उपेंद्र कुशवाहा पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष होंगे। मिलन समारोह के दौरान संबोधन में नीतीश कुमार ने इस बात की घोषणा कर दी। नीतीश कुमार ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा ने जो बड़ा फैसला किया है इसके लिए उन्होंने अपनी कोई इच्छा नहीं जताई थी लेकिन इसके बावजूद हम उनके बारे में सोचेंगे हमारी जवाबदेही बनती है कि उपेंद्र कुशवाहा के कद को देखते हुए उन्हें कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाए इसलिए आज अभी इसी वक्त से उपेंद्र कुशवाहा जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष होंगे।


नीतीश कुमार ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा और हम लंबे अरसे से साथ राजनीति करते रहे हैं हम एक थे और आगे भी एक रहेंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के बदले हुए राजनीतिक परिस्थितियों में विलय का फैसला किया और हम दोनों हाथ फैला कर उनके इस फैसले का स्वागत करते हैं। रालोसपा के जेडीयू में हुए विलय पर खुशी जताते हुए कहा कि अब साथ मिलकर हम काम करेंगे और समाज को आगे बढ़ाएंगे।