ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

Bihar News: चुनाव बाद नीतीश सरकार हुई एक्टिव, 1367 करोड़ की लागत से चालू योजना को अगले 28 दिनों में पूर्ण करने का आदेश

Bihar News: चुनाव के बाद नीतीश सरकार एक्टिव मोड में दिख रही है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने उत्तरी कोयल जलाशय परियोजना की समीक्षा कर 1367 करोड़ की इस अंतर-राज्यीय सिंचाई योजना को अगले 28 दिनों में पूरा करने का निर्देश दिया है।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 17 नवंबर 2025 को उत्तरी कोयल जलाशय परियोजना की प्रगति की समीक्षा बैठक की गई। यह परियोजना 1367.61 करोड़ की लागत से झारखंड और बिहार के बीच एक महत्वपूर्ण अंतर-राज्यीय सिंचाई और जल संसाधन परियोजना है। यह मुख्य रूप से बिहार के गयाजी और औरंगाबाद जिलों में सिंचाई की सुविधा प्रदान कर कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अत्यंत महत्वपूर्ण है।


मुख्य सचिव ने परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक और समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि परियोजना से संबंधित भू-अर्जन का कार्य 15 दिसंबर 2025 से पहले हर हाल में समाप्त हो जाना चाहिए। 


उन्होंने गयाजी और औरंगाबाद के डीएम को निदेश दिया कि वे सभी रैयतों के भुगतान की प्रक्रिया को साथ-साथ जारी रखें और इसके साथ ही निर्माण कार्य को भी आगे बढ़ाते रहें। मुख्य सचिव ने मुख्य अभियंताओं को निर्देश दिया कि वे जल संसाधन विभाग और गयाजी एवं औरंगाबाद के डीएम के साथ लगातार समन्वय स्थापित करें ताकि इस महत्वपूर्ण परियोजना को तीव्र गति से आगे बढ़ाया जा सके और समय पर पूरा किया जा सके।


समीक्षा बैठक में जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव के. सेंथिल कुमार, गयाजी एवं औरंगाबाद के जिलाधिकारी, अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और WABCOS के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता