ब्रेकिंग
व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही कुछ लोगों पर वारदात को अंजाम देने का शक✦Sunil Singh ED : चना दाल गबन मामले में घिरे RJD MLC सुनील सिंह! दो समन किए नजरअंदाज, तीसरे नोटिस पर वकील के साथ ED दफ्तर पहुंचे; 50-60 लाख की गड़बड़ी की जांच✦CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही कुछ लोगों पर वारदात को अंजाम देने का शक✦Sunil Singh ED : चना दाल गबन मामले में घिरे RJD MLC सुनील सिंह! दो समन किए नजरअंदाज, तीसरे नोटिस पर वकील के साथ ED दफ्तर पहुंचे; 50-60 लाख की गड़बड़ी की जांच✦CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल

Bihar News: बिहार के 358 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने जा रही नीतीश सरकार, जल्द मिलेगी सौगात

Bihar News: बिहार के 358 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. सरकार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को भूमि चिन्हित करने का आदेश दे दिया है.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार द्वारा राज्य के डिग्री कॉलेज विहीन 358 प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज खोलने की योजना पर तेजी से कार्य हो रहा है। इस योजना की घोषणा राज्य सरकार ने विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान की थी। घोषणा के आलोक में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। 


विभाग ने सभी संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने जिलों में प्रस्तावित डिग्री कॉलेजों के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित करें। इसके साथ ही, जिलाधिकारियों से भूमि चिन्हीकरण की रिपोर्ट भी तलब की गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय के एक अधिकारी के अनुसार, हाल ही में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।


बैठक में यह भी मूल्यांकन किया गया कि कितने प्रखंडों में अब तक कॉलेजों के लिए भूमि चिन्हित की जा चुकी है और शेष प्रखंडों में यह प्रक्रिया किस चरण में है। यह पहल राज्य के उच्च शिक्षा ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता