ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

नीतीश कैबिनेट की बैठक सोमवार को, कोरोना आपदा के बीच नए फैसलों की तरफ बढ़ेगी सरकार

PATNA : कोरोना महामारी और आपदा के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार की शाम कैबिनेट की बैठक बुलाई है. शाम 6 बजे से नीतीश कैबिनेट की बैठक के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होग

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी और आपदा के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार की शाम कैबिनेट की बैठक बुलाई है. शाम 6 बजे से नीतीश कैबिनेट की बैठक के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी. इस बैठक में कोरोना महामारी से पैदा हुई स्थिति के बीच राज्य सरकार की तरफ से उठाए जाने वाले कुछ बड़े फैसलों पर चर्चा होगी.


कोरोना संकट के बीच नीतीश कैबिनेट की बैठक लगातार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई है. सरकार ने कैबिनेट की हर बैठक में आपदा के बीच फंसे लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए कई एजेंडों पर मुहर लगाई है. माना जा रहा है कि लॉकडाउन-4 के बाद बदली हुई परिस्थितियों में कुछ नए फैसलों पर कैबिनेट में मुहर लगेगी. 


संभव है कि प्रवासी मजदूरों की वापसी और क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासियों के मुद्दे को लेकर भी सरकार कोई अहम निर्णय ले. साथ ही साथ आपदा के बीच लोगों तक कैसे राहत को और सुलभ तरीके से पहुंचाया जाए, इस पर भी कोई बड़ा फैसला हो सकता है.


नीतीश कैबिनेट की बैठक सोमवार को, कोरोना आपदा के बीच नए फैसलों की तरफ बढ़ेगी सरकार

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें