ब्रेकिंग
‘सम्राट चौधरी के खिलाफ रची जा रही साजिश’, जीतन राम मांझी ने क्यों कही बड़ी बात?नेपाल से तंत्र विद्या सीखकर आया तांत्रिक... मंदिर में शुरू कर दिया तंत्र-मंत्र का खेल, 3 लोग पुलिस के हत्थे चढ़े; जांच में खुला बड़ा राजFIRST BIHAR के सीमांचल कॉन्क्लेव में मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया बड़ा ऐलान, कहा..जल्द पूरा होगा जमीन सर्वे, हर जमीन मालिक को मिलेगा पासबुक‘माल महाराज का, मिर्जा खेले होली’, First Bihar के सीमांचल कॉन्क्लेव में पप्पू यादव पर भड़कीं लेशी सिंह‘वह इस्तीफा देकर सामने आएं, हम भी इस्तीफे के लिए तैयार’, चिराग पासवान को संतोष सुमन का जवाब‘सम्राट चौधरी के खिलाफ रची जा रही साजिश’, जीतन राम मांझी ने क्यों कही बड़ी बात?नेपाल से तंत्र विद्या सीखकर आया तांत्रिक... मंदिर में शुरू कर दिया तंत्र-मंत्र का खेल, 3 लोग पुलिस के हत्थे चढ़े; जांच में खुला बड़ा राजFIRST BIHAR के सीमांचल कॉन्क्लेव में मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया बड़ा ऐलान, कहा..जल्द पूरा होगा जमीन सर्वे, हर जमीन मालिक को मिलेगा पासबुक‘माल महाराज का, मिर्जा खेले होली’, First Bihar के सीमांचल कॉन्क्लेव में पप्पू यादव पर भड़कीं लेशी सिंह‘वह इस्तीफा देकर सामने आएं, हम भी इस्तीफे के लिए तैयार’, चिराग पासवान को संतोष सुमन का जवाब

नीतीश कैबिनेट में 29 एजेंडों पर लगी मुहर, लघु उद्योग के लिए अति पिछड़ा को सरकार देगी 10 लाख का अनुदान

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां नीतीश कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है. बैठक में कुल 29 एजेंडों पर मुहर लगी है. बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए हैं.

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां नीतीश कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है. बैठक में कुल 29 एजेंडों पर मुहर लगी है.  बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए हैं. लघु उद्योग के लिए अति पिछड़ा को सरकार 10 लाख का देगी. जिसमें सरकार 50 परसेंट का अनुदान देगी. 


नीतीश कैबिनेट में इसके साथ ही कई अन्य एजेंडों पर भी मुहर लगी है. कैबिनेट की बैठक में वाल्मीकि बाघ संरक्षण बल गठित करने के लिए पद सृजित करने का फैसला लिया गया है. कुल 112 पदों को सृजित किया जाएगा. इस अहम बैठक में की मजूरी दी है. अनुसूचित जाति के तर्ज पर अति [पिछड़ा वर्ग के लोगों को मदद देने की घोषणा की गई है. इसके लिए कैबिनेट ने 102 करोड़ की राशि की स्वीकृत दी है. बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति में नियुक्त और कार्यरत सभी कर्मियों के सेवा कार्य के दौरान मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को चार लाख का अनुग्रह अनुदान दिया जायेगा. 


कैबिनेट के इस अहम बैठक में पशु विज्ञान विश्वविद्यालय और इसके अधीनस्थ सभी संस्थानों को शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों को आईसीएआर के अनुरूप वेतन देने का फैसला किया गया है. परिवहन विभाग में अपर जिला परिवहन पदाधिकारी के अधिकारी की नियुक्ति करने का भी निर्णय लिया गया है. BPSC की ओर से इनकी नियुक्ति की जाएगी. इसके अलावा तत्कालीन सहायक चकबंदी अधिकारी महेश राम को सेवा से बर्खास्त करने का फैसला भी लिया गया है.

टैग्स