ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

नीतीश बोले-बिहार में कहां क्राइम हो रहा है, कौन बोलता है कि अपराध हो रहा है, यहां सब से कम है क्राइम

PATNA: पिछले कई महीने से बिहार में ताबड़तोड़ आपराधिक घटनायें हो रही हैं. दो दिन पहले अपराधियों ने पुलिस दरोगा की गोली मारकर हत्या कर दी. हर दिन लूट और हत्या की घटनाओं से पूरा

नीतीश बोले-बिहार में कहां क्राइम हो रहा है, कौन बोलता है कि अपराध हो रहा है, यहां सब से कम है क्राइम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पिछले कई महीने से बिहार में ताबड़तोड़ आपराधिक घटनायें हो रही हैं. दो दिन पहले अपराधियों ने पुलिस दरोगा की गोली मारकर हत्या कर दी. हर दिन लूट और हत्या की घटनाओं से पूरा बिहार दहल रहा है. लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दावा देखिये-कहां आपराधिक घटना घट रही है. कितना कम है अपराध यहां. जरा फीगर देख लीजिये. बहुत कम है अपराध. कोई बिना मतलब का बोलता रहता है. क्योंकि मीडिया में वही चलता है जो वो लोग (भाजपा वाले) बोलता है.


दिल्ली से लौटे नीतीश कुमार ने ये दावा किया. पत्रकारों ने उनसे पूछा था कि बीजेपी के नेता कह रहे हैं कि बिहार में अपराधियों का राज हो गया है. उसके बाद नीतीश ने कहा कि उन्हें तो अपराध दिख ही नहीं रहा है.


दिल्ली में विपक्षी नेताओं से मिलने नहीं गये थे

बुधवार को नीतीश जब दिल्ली गये थे तो कहा गया था कि वे वहां अरविंद केजरीवाल के अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात करेंगे. लेकिन नीतीश ने किसी विपक्षी नेता से मुलाकात नहीं की. पटना लौटने पर जब पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा तो नीतीश ने कहा कि उनका विपक्षी नेताओं से मुलाकात का कोई कार्यक्रम था ही नहीं. नीतीश बोले-हम सिर्फ लिमिटेड काम से गये थे. यानि उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि देनी थी. 


नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी बातचीत विपक्षी नेताओं से होती रहती है. वे जब फोन करते हैं तो बात होती ही हैं. ऐसा थोड़े ही है कि कांग्रेस के नेताओं से बात नहीं होती. फोन पर बात होती है. पत्रकारों ने सवाल पूछा कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी कह रहे हैं कि नीतीश मुंह लटकाकर लौट रहे हैं. नीतीश ने जवाब दिया-पता नहीं क्या बोल रहा है बेमतलब का.


नीतीश कुमार ने कहा कि विपक्षी पार्टियों के इंडिया गठबंधन से भाजपा डर गयी है. तभी एनडीए की मीटिंग कर रही है. नीतीश बोले-जब हम लोग एनडीए में थे तो मीटिंग होती थी. उसके बाद ये लोग(भाजपा वाले) मीटिंग कहां कर रहे थे. जब हमलोगों की दो मीटिंग हो गयी और नये गठबंधन का नाम रख दिया गया तब एनडीए की मीटिंग की. नीतीश ने दावा किया कि 2024 में बीजेपी की सरकार चली जायेगी.

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR EXCLUSIVE

FirstBihar संवाददाता