ब्रेकिंग
भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबभारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाब

नीतीश बोले- अब नवादा में भी पहुंचाएंगे गंगा नदी को

NAWADA : जल-जीवन-हरियाली यात्रा के दौरान सीएम नीतीश ने कहा कि नवादा तक गंगा नदी को पहुंचाएंगे ।उन्होनें इस मौके पर फुलवरिया डैम की चर्चा करते हुए कहा कि इस डैम के विस्तार और संरक्षण के लिए सरकार लग

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

NAWADA : जल-जीवन-हरियाली यात्रा के दौरान सीएम नीतीश ने कहा कि नवादा तक गंगा नदी को पहुंचाएंगे ।उन्होनें इस मौके पर फुलवरिया डैम की चर्चा करते हुए कहा कि इस डैम के विस्तार और संरक्षण के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होनें कहा कि यहां हम 24500 करोड़ से ज्यादा की राशि लगा रहे हैं। 

जल -जीवन-हरियाली अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि हम हर घर नल का जल पहुंचाएंगे लेकिन चापाकल को भी संरक्षित करेंगे। चापाकल का पानी बर्बाद नहीं होने देंगे। सोख्ता का निर्माण कर पानी का इस्तेमाल करेंगे।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि जीवन के लिए जल और हरियाली जरूरी है। इसलिए हम जल-जीवन हरियाली यात्रा पर निकले हैं। समय पर वर्षा नहीं हो रही है। वर्षापात कम होते जा रहा है। जलस्तर खिसक रहा है। जलवायु परिवर्तन से खतरा बढ़ा है। इस खतरे से आमजनों को बचाने के लिए मैंने जल-जीवन हरियाली को मिशन मोड में चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत तालाब, कुओं, पोखर, आहर, पइन का जीर्णोंद्धार किया जाएगा। सरकारी भवनों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित होंगे। पौधरोपण किए जाएंगे। जलस्रोतों के पास सोख्ता बनवाए जाएंगे। आमजनों को भी अपने घरों व उसके आगे में सोख्ता बनवाना चाहिए।




टैग्स