ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

इंतजार हुआ खत्म, नितिन गडकरी ने किया कोईलवर पुल का उद्घाटन

ARA: भोजपुर के लोगों की चिर प्रतिक्षित मांग गुरुवार को पूरी हो गई. पटना को आरा जिले से जोड़ने वाले कोईलवर पुल के सामानांतर सोन नदी पर बन रहे 6 लेन पुल पर वाहनों का परिचालन आज से शुरू हो गया. क

इंतजार हुआ खत्म, नितिन गडकरी ने किया कोईलवर पुल का उद्घाटन
Anamika
2 मिनट

ARA: भोजपुर के लोगों की चिर प्रतिक्षित मांग गुरुवार को पूरी हो गई. पटना को आरा जिले से जोड़ने वाले कोईलवर पुल के सामानांतर सोन नदी पर बन रहे 6 लेन पुल पर वाहनों का परिचालन आज  से शुरू हो गया. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस पुल का उद्घाटन किया. 

उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, अश्विनी चौबे, वीके सिंह, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी, पथ निर्माण मंत्री मंगल पांडेय, विप कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह सहित कई मंत्री और विधायक मौजूद रहे. यह पुल कोइलवर सड़क और रेल पुल के ठीक बगल में है. डेढ़ किलोमीटर लंबा यह पुल 6 लेन का है, लेकिन अभी इसके तीन लेन को ही खोला गया है. उद्घाटन के दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि आरा के लोग अगर प्रस्ताव भेजे तो इस पुल का नाम महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के नाम पर रख दिया जाएगा.

बता दें कि नए पुल के निर्माण के बाद से पुराने पुल पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल जाएगी और एनएच-30 कॉरिडोर के पटना से भोजपुर, बक्सर, छपरा, मोहनिया एवं बलिया का यातायात सुगम हो जाएगा. पुल की लंबाई 1.528 किमी है. पुल के डेक की चौड़ाई 16.0 मीटर है तथा ऊपर में 1.5 मीटर का फुटपाथ भी है. पुल के 74 स्पैन हैं. प्रत्येक स्पैन की लंबाई 41.3 मीटर है. पीयर में 432 पाइल हैं.