ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

नीति आयोग के रिपोर्ट पर सवाल: BJP MLA ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू ने कहा- बिहार का विकास क्यों नहीं दिख रहा?

PATNA: नीति आयोग की ओर से सतत विकास लक्ष्यों के लिए सूचकांक यानी SDG इंडिया इंडेक्स 2020-21 बीते गुरुवार को जारी किया गया। एसडीजी मतलब सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स की रैंकिंग में

नीति आयोग के रिपोर्ट पर सवाल: BJP MLA ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू ने कहा- बिहार का विकास क्यों नहीं दिख रहा?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: नीति आयोग की ओर से सतत विकास लक्ष्यों के लिए सूचकांक यानी SDG इंडिया इंडेक्स 2020-21 बीते गुरुवार को जारी किया गया। एसडीजी मतलब सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स की रैंकिंग में बिहार तलहटी पर है। विकास के मामले में बिहार ने सबसे खराब प्रदर्शन किया है जबकि 75 के स्कोर के साथ केरल का प्रदर्शन पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ है। नीति आयोग के इस रिपोर्ट पर बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। नीति आयोग की इस रिपोर्ट को गलत बताते हुए उन्होंने कहा कि बिहार का विकास नीति आयोग को क्यों नहीं दिख रहा है?

बीजेपी विधायक ज्ञानू ने कहा कि नीति आयोग के रिपोर्ट पर मैं सवाल खड़ा करता हूं। बिहार के विकास कार्यों की फिर से जांच हो और जिन्होंने गलत रिपोर्ट बनाकर दिया है उन पर कार्रवाई हो। विकास रिपोर्ट किस भावना से जारी हुआ है इसकी भी जांच की जानी चाहिए। यह भी पूरी तरह से जांच का विषय है। बीते दिनों नीति आयोग की ओर से सतत विकास लक्ष्यों के लिए सूचकांक जारी किया गया था। जिसमें देश में बिहार सबसे निचले पायदान पर दिखाया गया हैं। जबकि केरल का प्रदर्शन पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ बताया गया है। 



बीजेपी विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू ने इस रिपोर्ट की फिर से जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि सुनी सुनाई बातों पर रिपोर्ट तैयार करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। नॉर्थ इस्ट के राज्य समेत नक्सल प्रभावित राज्यों से भी बिहार का विकास इस रिपोर्ट में नीचे दिखाया गया है जो हास्यास्पद है और जांच का विषय है। उन्होंने केंद्र सरकार से इसकी जांच की मांग की।    



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMIT

FirstBihar संवाददाता