ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

निगरानी के हत्थे चढ़े FCI के गोदाम मैनेजर, घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

KAHGADIYA : खगड़िया में फूड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया के असिस्टेंट गोदाम मैनेजर को घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के गौशाला रोड स्थित किराए के मका

निगरानी के हत्थे चढ़े FCI के गोदाम मैनेजर, घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KAHGADIYA : खगड़िया में फूड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया के असिस्टेंट गोदाम मैनेजर को घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के गौशाला रोड स्थित किराए के मकान से एसएफसी के एजीएम मो राशिद को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया। एक लाख पांच हजार रुपए घूस लेते निगरानी ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा है। 


मिली जानकारी के अनुसार, निगरानी विभाग के पास  रिश्वत लेने की मामले की शिकायत आयी थी जिसपर कार्रवाई की गयी है। इस छापेमारी में शामिल अधिकारी ने ने बताया कि शिकायतकर्ता एग्रो उड़ान इंटरनेशनल राइस मिल से चावल तैयार करके पैक्स के माध्यम से बिहार राज्य खाद्य निगम खगड़िया के गोदाम में सप्लाई करते हैं। इस चावल की अधिप्राप्ति के लिए बिहार स्टेट फूड कार्पोरेशन के असिस्टेंट गोदाम मैनैजर शाहिद राजा रिश्वत की मांग उनसे कर रहे थे। 


वहीं, निगरानी के अधिकारी ने बताया कि प्रति ट्रक 30 हजार रुपए रिश्वत की मांग ये कर रहे थे। कुछ ट्रक माल गिरा दिया गया लेकिन कुछ ट्रक में लदे माल इसलिए नहीं गिराए जा सके थे क्योंकि असिस्टेंट गोदाम मैनेजर बाधा खड़ी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 1 लाख 5 हजार रुपए में दोनों के बीच बात तय हुई थी। लेकिन शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाह रहे थे इसलिए उन्होंने पटना स्थित निगरानी ऑफिस में शिकायत दर्ज करायी थी। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें