ब्रेकिंग
Bettiah Road Accident : नरकटियागंज-बेतिया मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार का कहर, ऑटो से उतरकर सड़क किनारे खड़े किराना व्यवसायी को रौंदा; मौत✦Patna Special Train : छठ के बाद घर से लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, पटना से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए 80 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें; देखें रूट और शेड्यूल✦Bihar News : खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में मची भगदड़, हजारों की भीड़ हुई बेकाबू, गुस्साए दर्शकों ने तोड़ीं दर्जनों कुर्सियां✦ Bihar Crime News : उत्तराखंड से बिहार आई थी 14 साल की किशोरी, छठ के अर्घ्य के बाद पड़ोसी के घर में हुई ऐसी वारदात कि मच गया हड़कंप✦PM Modi Bihar Visit : नीतीश सेतु से लेकर NDA की ताकत तक... 21 नवंबर को वैशाली से PM मोदी बिहार को क्या-क्या देंगे?✦Bettiah Road Accident : नरकटियागंज-बेतिया मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार का कहर, ऑटो से उतरकर सड़क किनारे खड़े किराना व्यवसायी को रौंदा; मौत✦Patna Special Train : छठ के बाद घर से लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, पटना से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए 80 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें; देखें रूट और शेड्यूल✦Bihar News : खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में मची भगदड़, हजारों की भीड़ हुई बेकाबू, गुस्साए दर्शकों ने तोड़ीं दर्जनों कुर्सियां✦ Bihar Crime News : उत्तराखंड से बिहार आई थी 14 साल की किशोरी, छठ के अर्घ्य के बाद पड़ोसी के घर में हुई ऐसी वारदात कि मच गया हड़कंप✦PM Modi Bihar Visit : नीतीश सेतु से लेकर NDA की ताकत तक... 21 नवंबर को वैशाली से PM मोदी बिहार को क्या-क्या देंगे?

नींबू चोरी की शिकायत लेकर जनता दरबार पहुंची महिला, नहीं पहुंच सकी सीएम तक फरियाद

PATNA : जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है. आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फरियादियों की शिकायत सुन रहे हैं. बिहार के विभिन्न जिलों से आये लोग सीएम के सामने अपनी शिकायत

नींबू चोरी की शिकायत लेकर जनता दरबार पहुंची महिला, नहीं पहुंच सकी सीएम तक फरियाद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है. आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फरियादियों की शिकायत सुन रहे हैं. बिहार के विभिन्न जिलों से आये लोग सीएम के सामने अपनी शिकायत रख रहे हैं. 


बता दें राज्‍य के कई जिले से फरियादी यहां पहुंच रहे हैं. महीने के पहले सोमवार को तय विभाग के अनुरूप सीएम नीतीश मुख्‍य रूप से पुलिस और जमीन से जुड़े मामले सुन रहे हैं. जहां आज पहले सोमवार को गृह विभाग, राजस्‍व एवं भूमि सुधार, कारा, मद्य निषेध, उत्‍पाद एवं निबंधन, निगरानी आदि से जुड़ी शिकायतें सुनी जाती है.  मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुन रहे हैं. 


जानकरी के अनुसार कई ऐसे फरियादी हैं जो बिना रजिस्‍ट्रेशन कराए पहुंच गए हैं. इनमें से एक फरियादी बुजुर्ग महिला कैमूर जिले से आई. महिला की फरियाद थी कि दबंगों ने नींबू, सब्‍जी, खस्‍सी और भैंस चुरा ली है. कई जगह इसकी शिकायत की लेकिन कोई ध्‍यान नहीं दिया गया इसलिए वे सीधे सीएम से शिकायत करने पहुंची हैं. हालांकि रजिस्‍ट्रेशन नहीं होने की वजह से उन्‍हें जनता दरबार में नहीं जाने दिया गया. वह निराश होकर लौट गई. 


टैग्स