ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार: NH पर ट्रैक्टर-बोलेरो को टक्कर मारने के बाद दुकान में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, हादसे में एक शख्स की मौत, कई लोग घायल

MUNGER: मुंगेर से सुबह सवेरे अनियंत्रित ट्रक ट्रैक्टर औप बोलेरो को टक्कर मारने के बाद पांच दुकानों को रौंद डाला। इस हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए

बिहार: NH पर ट्रैक्टर-बोलेरो को टक्कर मारने के बाद दुकान में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, हादसे में एक शख्स की मौत, कई लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर से सुबह सवेरे अनियंत्रित ट्रक ट्रैक्टर औप बोलेरो को टक्कर मारने के बाद पांच दुकानों को रौंद डाला। इस हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना हेमजापुर ओपी क्षेत्र के छर्रापट्टी शिवकुंड के पास एनएच 80 की है।


बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह एनएच से गुजर रहे बालू लदे ट्रक ने ट्रैक्टर और बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद भागने के क्रम में ट्रक ड्राइवर ने एनएच के किनारे स्थित पांच दुकानों को क्षतिग्रस्त करते हुए एक दुकान में जा फंसा। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक 26 वर्षीय सूरज यादव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर सवार लोग शव का दाह संस्कार करने के बाद वापस लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। उधर, इस घटना के बाद ड्राइवर ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें