ब्रेकिंग
भारतीय रेल को मिलेगी नई रफ्तार, जमालपुर में 350 करोड़ से बनेगा हाई स्पीड रेल का सेंटर ऑफ एक्सीलेंसपटना में 40 लाख की नशीली दवाईयां बरामद, नशे के खिलाफ मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई काला कारोबार: भोजपुर में 'बालू भंडारण' की जांच के नाम पर कागजी घोड़ा दौड़ाया जा रहा, कैपिंग से अधिक स्टॉक...खनन विभाग के प्रधान सचिव से की गई थी शिकायत, पर कार्रवाई के नाम पर....गया में रेलवे ट्रैक पार करते दंपती को मालगाड़ी ने कुचला, पत्नी की मौत; पति गंभीरBihar News: एक्साइज सुपरिटेंडेंट का गंदा काम...महिला सिपाहियों से करते हैं छेड़खानी-अश्लील हरकत ! BJP विधायक ने खोली पोल तो मद्य निषेध सचिव ने बिठाई जांच...भारतीय रेल को मिलेगी नई रफ्तार, जमालपुर में 350 करोड़ से बनेगा हाई स्पीड रेल का सेंटर ऑफ एक्सीलेंसपटना में 40 लाख की नशीली दवाईयां बरामद, नशे के खिलाफ मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई काला कारोबार: भोजपुर में 'बालू भंडारण' की जांच के नाम पर कागजी घोड़ा दौड़ाया जा रहा, कैपिंग से अधिक स्टॉक...खनन विभाग के प्रधान सचिव से की गई थी शिकायत, पर कार्रवाई के नाम पर....गया में रेलवे ट्रैक पार करते दंपती को मालगाड़ी ने कुचला, पत्नी की मौत; पति गंभीरBihar News: एक्साइज सुपरिटेंडेंट का गंदा काम...महिला सिपाहियों से करते हैं छेड़खानी-अश्लील हरकत ! BJP विधायक ने खोली पोल तो मद्य निषेध सचिव ने बिठाई जांच...

NH-333A पर बदलेगी तस्वीर, 150 करोड़ से बनेंगे दो नए पुल; खैरा-सोनो के बीच सफर होगा आसान

Bihar Road Project: जमुई जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-333ए पर सफर जल्द ही पहले से ज्यादा सुरक्षित और आसान होने वाला है। किउल और सुकनर नदी पर पुराने पुलों की जगह आधुनिक आरसीसी पुल बनाए जाएंगे, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलने...

NH-333A पर बदलेगी तस्वीर, 150 करोड़ से बनेंगे दो नए पुल; खैरा-सोनो के बीच सफर होगा आसान
© google
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Project News: जमुई जिले में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से दो नए आरसीसी पुलों का निर्माण कराया जाएगा. दोनों पुल खैरा-सोनो पथ पर एनएच-333ए के तहत किउल और सुकनर नदियों पर बने पुराने पुलों की जगह तैयार किए जाएंगे. नए पुल बनने के बाद क्षेत्र में आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम होने की उम्मीद है.


पहली परियोजना के तहत खैरा-सोनो पथ के 72वें किलोमीटर पर नरियाना घाट के पास किउल नदी पर नया आरसीसी पुल बनाया जाएगा. पुराने पुल की जगह बनने वाले इस पुल के निर्माण पर 93.83 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. पुल के तैयार होने के बाद खैरा, सोनो और आसपास के इलाकों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी.


किउल नदी पर बनेगा 93.83 करोड़ का पुल

किउल नदी पर प्रस्तावित नए पुल को आधुनिक मानकों के अनुसार तैयार किया जाएगा. इससे इस मार्ग से गुजरने वाले छोटे वाहनों के साथ भारी वाहनों का आवागमन भी अधिक सुरक्षित हो सकेगा. पुराने पुल के स्थान पर नया पुल बनने से सड़क संपर्क को मजबूती मिलने की उम्मीद है.


सुकनर नदी पर 55.96 करोड़ रुपये से बनेगा नया पुल

दूसरी परियोजना के तहत खैरा-सोनो पथ के 80वें किलोमीटर पर एनएच-333ए के मांगोबंदर में सुकनर नदी पर नया आरसीसी पुल बनाया जाएगा. पुराने पुल की जगह बनने वाले इस पुल के निर्माण के लिए 55.96 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है.


दोनों परियोजनाओं पर करीब 150 करोड़ रुपये खर्च होंगे. नए पुलों के निर्माण से खैरा और सोनो के बीच सड़क संपर्क बेहतर होने के साथ आसपास के गांवों और बाजारों तक पहुंच भी आसान होगी.


किउल और सुकनर नदी पर नए पुल बनने से बारिश के मौसम में आवागमन को लेकर होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलने की उम्मीद है. पुलों की बेहतर क्षमता से यातायात व्यवस्था सुचारू होगी और लोगों को पुराने पुलों से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिल सकेगा.


इस सड़क मार्ग से जुड़े क्षेत्रों में व्यापार और परिवहन गतिविधियों को भी नए पुलों के निर्माण से फायदा मिलने की उम्मीद है.