ब्रेकिंग
थलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदमथलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदम

Happy New Year 2025: वीटीआर में नए साल का जश्न, होटल और रेस्टोरेंट सब हुए फुल; टूटेगा पिछला रिकॉर्ड

आज से नए साल 2025 का आगाज हो गया है. हर कोई इसे अपने अपने तरीके से सेलिब्रेट कर रहा है. पिकनिक स्पॉट और पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है.

New Year celebration
वीटीआर में नए साल का जश्न
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Happy New Year 2025: नए साल का जश्न मनाने के लिए वीटीआर और जिले के अन्य पिकनिक स्थल पर्यटकों से खचाखच भरे हुए हैं। खासकर, वीटीआर के वाल्मीकिनगर, मंगुराहा और गोबर्धना में एक लाख से अधिक पर्यटकों के आने की उम्मीद है।


बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही पहुंचकर टेंट लगाकर पिकनिक का आनंद ले रहे हैं। स्थानीय होटल और रेस्टोरेंट के साथ ही लोगों के घर भी पर्यटकों से भर गए हैं। पिछले साल लगभग 70 हजार पर्यटक आए थे और इस साल यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।


वीटीआर प्रशासन ने इस भीड़ को देखते हुए व्यापक इंतजाम किए हैं। सुरक्षा के लिए एसएसबी, जिला पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी तैनात किए गए हैं। वनक्षेत्र अधिकारियों से लगातार रिपोर्ट ली जा रही है और पर्यटन स्थलों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।


गंडक नदी के किनारे पनियहवा, धनहा-रतवल पुल, नौतन-बैरिया, मझौलिया के अमवामन, भिखनाठोरी के पंडई नदी के किनारे, बैरिया के उदयपुर जंगल और लौरिया के नंदनगढ़ जैसे अन्य पिकनिक स्थलों पर भी पर्यटक पहुंच रहे हैं। इन सभी जगहों पर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है।


वन संरक्षक सह क्षेत्र निदेशक डॉ. नेशामणि ने कहा कि नए साल को लेकर वीटीआर के पर्यटन केंद्रों पर पर्यटकों का तांता लगा हुआ है। प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां कर ली हैं।