ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

हो जाइए सावधान ! अब न्यू मोटर व्हीकल एक्ट से जुड़ेगा आधार कार्ड, सोमवार से मेगा चेकिंग, गाड़ी चलाते समय ये 4 चीजें बेहद जरूरी

PATNA : ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले चालक अब सावधान हो जाइये. राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में सोमवार से मेगा चेकिंग अभियान की शुरुआत होने वाली है. पटना के कमिश्नर ने इ

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले चालक अब सावधान हो जाइये. राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में सोमवार से मेगा चेकिंग अभियान की शुरुआत होने वाली है. पटना के कमिश्नर ने इसकी जानकारी दी. आनंद किशोर ने बताया कि सोमवार से फिर से मेगा चेकिंग अभियान शुरु होगा. लेकिन इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जल्द मोटरवाहन कानून से आधार पहचान पत्र को जोड़ा जाएगा. सरकार इसपर विचार कर रही है.  इसके लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं. 

डिजिटल पहचान पत्र है आधार - रविशंकर प्रसाद
शनिवार को पटना में बिहार के पहले आधार सेवा केंद्र के उदघाटन के बाद आयोजित कार्यक्रम में रविशंकर प्रसाद ने कहा कि न्यू मोटर व्हीकल एक्ट से अब सरकार आधार से जोड़ने की तैयारी कर रही है. उन्होंने न्यू डाकबंगला रोड स्थित साई टावर में ‘आधार सेवा केंद्र’ का उद्घाटन किया. उन्होंने बताया कि आधार एक डिजिटल पहचान पत्र है. 

बता दें कि 1 सितंबर से नए मोटर वाहन अधिनियम कानून आने के बाद जुर्माना की राशि में बढ़ोतरी कर दी गई है. 23 सितंबर से एक बार फिर बिहार की सड़कों पर मेगा चेकिंग अभियान चलेगा. पॉल्यूशन से लेकर लाइसेंस नहीं रखने वाले और ट्रैफिक रूल्स को तोड़ने वाले चालकों को अब सावधान होना पड़ेगा. अगर आप बाइक पर सवार हैं तो  हेलमेट जरूर पहनें और चारपहिया वाहन में अगली सीट पर बैठे हैं तो सीट बेल्ट जरूर बांधें. नहीं तो आपकी ये भूल भारी पड़ सकती है.


वाहन चलाते वक्त ये 4 दस्तावेज पास में अवश्य रखें - 
1.  ड्राइविंग लाइसेंस
2. गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
3. प्रदूषण प्रमाणपत्र
4. बीमा