ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार में बनी फिल्मों के टैक्स पर मिलेगी छूट, कला- संस्कृति विभाग ने तैयार की न्यू फिल्म पॉलिसी

PATNA : बिहार में कैबिनेट की स्वीकृति के बाद अगले माह से नयी फिल्म नीति लागू कर दी जाएगी. नयी फिल्म नीति लागू होने के बाद फिल्म निर्माताओं को बहुत राहत मिलेगी . राज्य भर में बनने व

FirstBihar
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में कैबिनेट की स्वीकृति के बाद अगले माह से नयी फिल्म नीति लागू कर दी जाएगी. नयी फिल्म नीति लागू होने के बाद फिल्म निर्माताओं को बहुत राहत मिलेगी . राज्य भर में बनने वाले फिल्मों के मनोरंजन कर पर छूट मिलेगी. साथ ही राज्यभर में कहीं भी शूटिंग करने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू हो जाएगा. अगले कैबिनेट में फिल्म नीति को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा . इसके साथ ही किसी फिल्म मेकर को कोई दिक्कत ना  हो इसके लिए राज्य फिल्म विकास परिषद का भी गठन किया जाएगा.

राज्य सरकार कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए राजगीर के नीमा गांव के पास 20 एकड़ में फिल्म सिटी का निर्माण करेगी. इसके लिए जमीन अधिग्रहण का काम पूरा हो गया है. बस क्लियर होना बाकि है कि सिटी का निर्माण पीपीपी मोड में होगा या नहीं. इस फिल्म सिटी में फिल्म निर्माण से जुड़ी सभी सुविधाएं होंगी. थाना, अग्निशमन, पानी निकालने का रास्ता, आर्ट गैलरी, शूटिंग थिएटर, स्टूडियो फैसिलिटी, डिजिटल कैमरा, मॉडर्न लैब, फिल्म स्क्रीन लैब जैसी तमाम सुविधाएं होंगी. 

 क्या- क्या शामिल होगा न्यू फिल्म पॉलिसी में 

  • अनुदान और फिल्म पुरस्कार का प्रावधान 
  • राज्यभर में शूटिंग लोकेशन में वृद्धि 
  • युवाओं को फिल्म निर्माण के क्षेत्र में प्रशिक्षण के साथ रोजगार के अवसर 
  • क्षेत्रिय फिल्मों और भाषा को प्रोमोट किया जाएगा 
  • पर्यटन और कला संस्कृति विरासत एवं पुरातत्व धरोहरों का विकास