ब्रेकिंग
सीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरसीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपर

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

बिहटा स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में योग के महत्व पर विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

बिहार न्यूज
योग दिवस पर बिहटा में कार्यक्रम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहटा स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर फिजियोलॉजी विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन विभिन्न शैक्षणिक एवं जन-जागरूकता गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के प्रबंध निदेशक कृष्ण मुरारी, प्राचार्य डॉ. हरिहर दीक्षित, संयुक्त निदेशक डॉ. अशोक शरण, डीन डॉ. संजय कुमार तथा फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. मालती कुमारी के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में किया गया। सभी पदाधिकारियों ने योग को स्वस्थ जीवनशैली का आधार बताते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया।


कार्यक्रम के दौरान पोस्टर प्रस्तुति, वैज्ञानिक व्याख्यान, वेबिनार तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एम्स भोपाल के प्रोफेसर डॉ. वरुण मल्होत्रा ने तनाव प्रबंधन, जीवनशैली संबंधी विकारों की रोकथाम तथा निवारक चिकित्सा में योग की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।


कार्यक्रम में चिकित्सकों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वक्ताओं ने स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का समापन विचार-विमर्श एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।


आयोजन समिति के अनुसार, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रातः 7:00 बजे से वॉकाथॉन का आयोजन होगा, जिसके बाद आयुष मंत्रालय के कॉमन योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत सामूहिक योग सत्र आयोजित किया जाएगा। योग सत्र का संचालन योग प्रशिक्षक श्री संजय पाठक द्वारा किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि दूसरे दिन के कार्यक्रमों का उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाना तथा स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग के महत्व को रेखांकित करना है।

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

टैग्स