ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

कोरोना क्राइसिस : नेपाल से ज्यादा बिहार को UP से है खतरा, योगी सरकार ने महामारी घोषित किया

PATNA : कोरोना वायरस को लेकर शुरुआती दिनों से अलर्ट जारी किया गया है. उसमें बिहार के लिए नेपाल से सटी सीमा को सबसे ज्यादा खतरनाक बताया गया. नेपाल से लगी बिहार की सात सीमावर्ती जिलो

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस को लेकर शुरुआती दिनों से अलर्ट जारी किया गया है. उसमें बिहार के लिए नेपाल से सटी सीमा को सबसे ज्यादा खतरनाक बताया गया. नेपाल से लगी बिहार की सात सीमावर्ती जिलों में विशेष चौकसी बरती गई. लगातार चेकप्वाइंट पर संदिग्धों के ऊपर नजर रखी ग,ई लेकिन अब नेपाल से बड़ा खतरा बिहार के लिए उत्तर प्रदेश बन चुका है. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस ने लगातार अपना दायरा बढ़ाया है.


उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस के अब तक लगभग एक दर्जन मामले सामने आ चुके हैं. यूपी सरकार ने राज्य में कोरोनावायरस को महामारी घोषित कर दिया है और सभी स्कूल कॉलेजों को 22 मार्च तक बंद रखने का आदेश दे दिया गया है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कोरोना वायरस को लेकर हाई लेवल बैठक कर रहे हैं. इस बैठक में कोरोना वायरस को लेकर राज्य के अंदर किस तरह की सतर्कता बरती जाए इस पर चर्चा भी हो रही है. माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश से सटे बिहार की सीमा पर अब सरकार अपना पूरा फोकस लगाने वाली है. सरकार के सामने चुनौती है कि वह उत्तर प्रदेश से किसी भी तरह कोरोना को बिहार में आने से रोकने में कामयाब हो.


टैग्स