ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नेपाल में तेज बारिश का अलर्ट, बिहार के 15 जिले रेड जोन में, भारी बारिश से और मच सकती है तबाही

PATNA: नेपाल के तराई इलाकों और उत्तर बिहार में बारिश के कारण पहले से ही कई नदियां तबाही मचाई हुई है. जिसके कारण कई जिलों के लाखों लोग प्रभावित हैं. इस बीच भारतीय मौसम विभाग न

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  नेपाल के तराई इलाकों और उत्तर बिहार में बारिश के कारण पहले से ही कई नदियां तबाही मचाई हुई है. जिसके कारण कई जिलों के लाखों लोग प्रभावित हैं. इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि एक अगस्त तक नेपाल के जल ग्रहण क्षेत्र में तेज बारिश होगी. उत्तर बिहार के 15 जिले में भी रेड जोन में हैं. 

फिर मच सकती है तबाही

नेपाल में हो रहे तेज बारिश के कारण गंडक और कोसी बराज से पानी छोड़ने जाने के बाद पहले से ही कई जिलों की स्थिति खराब है. अगर फिर नेपाल में तेज बारिश हुई तो दोनों बराज से पानी छोड़ना पड़ेगा. जिससे फिर  कई जिलों में तबाही मत सकती है. पहले से पानी छोड़े जाने से कई जिलों में बांध टूट चुके हैं. पहले से ही 15 जिलों में सात नदियों खतरे के निशान से उपर बह रही है. 

जल संसाधन विभाग को दी गई सूचना

मौसम विभाग ने इसको लेकर संबंधित विभागों को अलर्ट कर दिया है. बताया गया है कि उत्तर बिहार में प्रमुख सात नदियों का जलग्रहण क्षेत्र नेपाल है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि नेपाल में तेज बारिश हुई तो 15 जिलों में तबाही और मचेगी. इन जिलों के सात नदियों में 29 रेनगेज स्थल है जहां नदी के जलस्तर की मापी होती है. बता दें कि नेपाल में तेज बारिश होती है लेकिन इसका खामियाजा कई सालों से बिहार को भुगतना पड़ता है. नेपाल से आने वाली नदियांं बिहार में जमकर तबाही मचाती है.