ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

फर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

Bihar News: भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता के दौरान एक नाबालिग लड़की का रेस्क्यू किया गया, जबकि फर्जी आधार कार्ड रखने के आरोप में एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया। मामले में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां आगे की जांच कर रही...

फर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने एक नाबालिग लड़की का रेस्क्यू किया है. इस मामले में नेपाल के रहने वाले 22 वर्षीय युवक सेराज देवान को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से भारत का फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुआ है. कार्रवाई के बाद आरोपी को हरैया थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है.


प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर की जिला समन्वयक आरती कुमारी के अनुसार, एसएसबी 47वीं वाहिनी की एएचटीयू टीम मैत्री पुल पर जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान टीम की नजर एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की पर पड़ी. संदेह होने पर टीम ने लड़की की काउंसलिंग की और उसके साथ मौजूद युवक से पूछताछ शुरू की.


पूछताछ में युवक ने नाबालिग लड़की को अपना रिश्तेदार बताया, लेकिन एएचटीयू टीम को उसके जवाबों पर संदेह हुआ. गहन पूछताछ के बाद युवक का दावा गलत पाया गया. इसके बाद मामले की विस्तृत जानकारी जुटाई गई.


प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नाबालिग लड़की की पहचान सेराज देवान से फेसबुक मैसेंजर के जरिए हुई थी. आरोप है कि युवक ने लड़की को झूठे प्रेम संबंध का भरोसा दिलाया और शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ आने के लिए तैयार किया.


जांच में यह भी आरोप सामने आया कि युवक ने नाबालिग से उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो हासिल किए थे. इसके बाद उसे मुजफ्फरपुर बुलाने की बात सामने आई है. मामले की जांच में पुलिस और संबंधित एजेंसियां इन सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं.


एएचटीयू टीम ने जब नाबालिग के परिवार से संपर्क किया तो पता चला कि वह दो अगस्त से घर से लापता थी. इसके बाद परिवार को मामले की जानकारी दी गई और नाबालिग को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया.


जांच के दौरान सेराज देवान के पास भारत का फर्जी आधार कार्ड भी मिला. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर आधार कार्ड कैसे बनवाया और भारत में वह कितने समय से रह रहा था.


कार्रवाई के बाद आरोपी सेराज देवान को हरैया थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया. स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह के आवेदन के आधार पर आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई शुरू की गई है.


कार्रवाई के दौरान सहायक उप निरीक्षक खेमराज, हवलदार अरविंद द्विवेदी, महिला सिपाही साधना सिन्हा समेत एएचटीयू टीम के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.