ब्रेकिंग
सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां✦सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां

नेपाल के बाढ़ का पानी गंडक बैराज पहुंचा, बढ़ा जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहें

नेपाल में आई बाढ़ का पानी गंडक बैराज वाल्मीकिनगर पहुंच गया है। जलस्तर करीब 20 हजार क्यूसेक बढ़ा है और रात 11 बजे तक पीक की संभावना है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की।

बिहार न्यूज
बैराज और तटबंधों पर बढ़ाई गई निगरानी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

पटना: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग के अनुसार, गंडक बैराज पर जलश्राव में करीब 20,000 क्यूसेक की वृद्धि दर्ज की गई है। अनुमान है कि रात करीब 11 बजे जलश्राव अपने पीक पर पहुंचेगा, जिसके बाद इसमें कमी आनी शुरू हो जाएगी।


विभाग के मुताबिक, गंडक नदी में अधिकतम जलश्राव करीब 2 लाख क्यूसेक रहने की संभावना है। फिलहाल स्थिति सामान्य रहने की उम्मीद है।


2026 में अब तक 2.24 लाख क्यूसेक रहा अधिकतम जलश्राव

जल संसाधन विभाग ने बताया कि 14 जुलाई 2026 को इस वर्ष गंडक नदी में अब तक का अधिकतम जलश्राव 2,24,000 क्यूसेक दर्ज किया गया था। वहीं, वर्ष 2024 में 28 सितंबर को गंडक नदी का जलश्राव 5,62,500 क्यूसेक तक पहुंच गया था।


इन आंकड़ों को देखते हुए विभाग ने मौजूदा स्थिति को सामान्य रहने की संभावना जताई है। हालांकि, नेपाल में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रशासन और जल संसाधन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है।


बैराज और तटबंधों पर बढ़ाई गई निगरानी

विभाग की ओर से गंडक बैराज, तटबंधों और कंट्रोल रूम पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों और संबंधित टीमों को किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।


जल संसाधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्क रहें और प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।



टैग्स