ब्रेकिंग
बाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गएबाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गए

Nepal political crisis: नेपाल में हिंसा के बाद बिहार सीमा पर हाई अलर्ट, SSB और पुलिस की चौकसी बढ़ी

Nepal political crisis: नेपाल में जारी राजनीतिक अस्थिरता और हिंसा को देखते हुए बिहार के किशनगंज जिले से सटे भारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में बुधवार को भी लगातार दूसरे दिन सुरक्षा कड़ी रहेगी।

Nepal political crisis
नेपाल में जारी राजनीतिक अस्थिरता और हिं
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Nepal political crisis: नेपाल में जारी राजनीतिक अस्थिरता और हिंसा को देखते हुए बिहार के किशनगंज जिले से सटे भारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में बुधवार को भी लगातार दूसरे दिन सुरक्षा कड़ी रही। प्रशासन ने एहतियातन सीमाई क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी है। एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के साथ समन्वय बनाकर पैदल व मोबाइल गश्ती को तेज किया गया है, ताकि किसी भी अवांछित गतिविधि को रोका जा सके।


किशनगंज पुलिस द्वारा विशेष रूप से नेपाल सीमा, पश्चिम बंगाल सीमा और अन्य संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। एसपी सागर कुमार ने स्वयं हालात की कमान संभालते हुए सीमावर्ती थानों के थानाध्यक्षों से लगातार स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी हालत में सीमा पार से अवैध घुसपैठ या असामाजिक तत्वों की आवाजाही नहीं होने दी जाएगी।


सीमावर्ती इलाकों में जांच और तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। इंडो-नेपाल बॉर्डर के साथ-साथ भारत-बांग्लादेश सीमा पर भी सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। एसपी सागर कुमार ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्रों में दिन-रात गश्त और निगरानी बनाए रखें और हर संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करें।


नेपाल में जारी विरोध प्रदर्शनों, हिंसा, और जेलब्रेक की घटनाओं के बाद भारत के सीमावर्ती इलाकों में खतरे की आशंका बनी हुई है। खासकर नेपाल की सीमा से लगे जिलों में आतंकवाद, तस्करी, घुसपैठ, और अपराधी गतिविधियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। किशनगंज जिला प्रशासन ने हालात को देखते हुए सीमा सुरक्षा के सभी मानकों को लागू कर दिया है।