ब्रेकिंग
अब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांच

नेपाल-बिहार बॉर्डर पर फायरिंग की घटना के बाद तनाव, 6 जिलों के सीमा पर पेट्रोलिंग तेज

PATNA: नेपाल-बिहार बॉर्डर पर सीतामढ़ी के लालबंदी बॉर्डर पर नेपाली जवानों द्वारा फायरिंग के बाद बॉर्डर एरिया में तनाव का माहौल बना हुआ है. यही नहीं बिहार के 6 जिलों से लगी नेपा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: नेपाल-बिहार बॉर्डर पर सीतामढ़ी के लालबंदी बॉर्डर पर नेपाली जवानों द्वारा फायरिंग के बाद बॉर्डर एरिया में तनाव का माहौल बना हुआ है. यही नहीं बिहार के 6 जिलों से लगी नेपाल सीमा पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है. 

बिहार के 6 जिलों के बॉर्डर पर पेट्रोलिंग तेज

सीतामढ़ी से सटे गुआबातरी तक सीमा पर चौकसी बढ़ाई गई है. लॉकडाउन को लेकर पहले से ही सीमा सील, लेकिन तनाव के बाद लोगों का आना जाना भी बंद हो गया है. पश्चिम चंपारण के बेतिया एसएसबी जवान भी चौकस हो गए है. लगातार पेट्रोलिंग हो रही है. मधुबनी के अराहा, लगड़ी, लदनिया, मरनैया, फुलकाहा और पिपराही में एसएसबी जवानों की गश्ती तेज हो गई है. अररिया जिले से फुलकाहा, घूरना,बसमतिया इलाकों में भी पेट्रोलिंग हो रही है. किशनगंज  बॉर्डर से आवागमन बंद है. कुछ दिन पहले यहां पर झड़प हुई थी. इसे अलावे सुपौल लॉकडाउन के दौरान से ही सीमा सील है. 

नेपाल के जवानों ने तीन को मारी थी गोली

लालबंदी बॉर्डर इलाके में नेपाल के जवानों ने तीन लोगों को गोली मार दी थी. जिसमें एक शख्स की मौत हो गई थी. एक घायल को नेपाल के जवान लेकर चले गए. जिसके बाद बॉर्डर पर तनाव की स्थिति हो गई.  सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण बॉर्डर पर पहुंच गए और रिहाई की मांग करने लगे. इस दौरान एसएसबी के जवानों ने लोगों को समझाकर शांत कराया और भरोसा दिया कि नेपाल के जवानों से बात कर जल्द ही रिहा करा लिया जाएगा. 

टैग्स