ब्रेकिंग
NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरभरत तिवारी एनकाउंटर पर बहन का बड़ा खुलासा, बोलीं- पुलिस ने 5 गोलियां मारकर भाई की हत्या की, प्राइवेट पार्ट में भी मारी गोली PM-Kisan की 23वीं किस्त जारी: 9.44 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 18,880 करोड़, ऐसे चेक करें स्टेटसNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरभरत तिवारी एनकाउंटर पर बहन का बड़ा खुलासा, बोलीं- पुलिस ने 5 गोलियां मारकर भाई की हत्या की, प्राइवेट पार्ट में भी मारी गोली PM-Kisan की 23वीं किस्त जारी: 9.44 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 18,880 करोड़, ऐसे चेक करें स्टेटस

NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज

NEET Re Exam 2026: NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार EOU ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। 135 संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है, जबकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। छात्रों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

NEET Re Exam 2026
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

NEET Re Exam 2026: 21 जून को आयोजित होने वाली NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस यूनिट (EOU) ने सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को बेहद सख्त कर दिया है। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए एक विशेष मॉनिटरिंग सेल का गठन किया गया है, जो संभावित गड़बड़ियों पर लगातार नजर रख रही है।


EOU के अनुसार, राज्य के 135 ऐसे संदिग्ध लोगों की सूची तैयार की गई है, जो पहले प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, धोखाधड़ी, फर्जी अभ्यर्थी (स्कॉलर बैठाने) या अन्य अनियमितताओं में शामिल पाए गए थे। इन सभी की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।


छात्रों और अभिभावकों के लिए एडवाइजरी जारी

EOU ने अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। एजेंसी ने चेतावनी दी है कि साइबर अपराधी और ठग इस दौरान सक्रिय हो सकते हैं। ये लोग फोन कॉल, मैसेज, ईमेल या सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए असली प्रश्न पत्र, आंसर-की या परीक्षा में सफलता दिलाने का झूठा दावा कर छात्रों को ठगने की कोशिश कर सकते हैं।


फेसबुक, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर पैनी नजर

ठगों और अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई के लिए EOU की टीमें फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, व्हाट्सएप और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की लगातार निगरानी कर रही हैं। जांच एजेंसियों को आशंका है कि कुछ असामाजिक तत्व परीक्षा की विश्वसनीयता को प्रभावित करने के लिए फर्जी प्रश्न पत्र या मनगढ़ंत उत्तर कुंजी वायरल कर सकते हैं।


अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस ने अभ्यर्थियों और आम लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी अपुष्ट सूचना या पोस्ट को फॉरवर्ड न करें। अधिकारियों का कहना है कि ऐसी भ्रामक जानकारियां छात्रों में अनावश्यक डर और भ्रम पैदा करती हैं। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत करें शिकायत

EOU ने उम्मीदवारों से कहा है कि वे केवल अधिकृत सरकारी एजेंसियों की सूचनाओं पर ही भरोसा करें। यदि किसी ऑनलाइन पोस्ट, वीडियो या संदेश में NEET पेपर लीक होने का दावा किया जा रहा हो, तो उसका स्क्रीनशॉट लें और संबंधित लिंक, URL तथा अकाउंट की जानकारी सुरक्षित रखें।


संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत के लिए EOU ने मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर 9031829067 और नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 जारी किया है। शिकायत सीधे नजदीकी साइबर पुलिस स्टेशन में भी दर्ज कराई जा सकती है।


परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

EOU ने बताया कि परीक्षा केंद्रों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। परीक्षा प्रक्रिया में बाधा डालने या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता