ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

नीट छात्रा मामले में विपक्ष पर बरसे दिलीप जायसवाल, कहा.. राजनीतिक रोटी ना सेंके लोग

NEET की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के मामले में बिहार सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मंत्री दिलीप जायसवाल ने SIT जांच की घोषणा करते हुए कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।

bihar
दोषियों पर बख्शा नहीं जाएगा
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: NEET छात्रा की संदिग्ध मौत को लेकर बिहार में राजनीति तेज हो गयी है। विपक्ष ने सरकार से इस संवेदनशील मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। वही इस मामले को लेकर बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने साफ तौर पर कह दिया है कि जो कोई भी दोषी होगा वो कानून की पकड़ से बाहर नहीं रहेगा। 


मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि पूरे मामले की निष्पक्ष और गहराई से जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया गया है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी तरह की लापरवाही बरती नहीं  जाएगी।


मंत्री दिलीप जायसवाल ने आगे कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद सच्चाई पूरी तरह सामने आएगी और मामला “दूध का दूध और पानी का पानी” हो जाएगा। दिलीप जायसवाल ने राजनीति लाभ उठाने के लिए विपक्ष पर इस दुखद घटना का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अमानवीय है। उन्होंने कहा कि कुछ नेता राजनीतिक रोटी सेंकने काम कर रहे हैं। जो भी दोषी होगा उसे कानून के राज में ढूंढकर निकाला जाएगा और उसे सजा मिलेगी। 


वही तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों के बीच दिलीप जायसवाल ने इसे राजनीतिक ड्रामा बताया। कहा कि पार्टी पहले से ही उन्हीं के इशारों पर चल रही है, ऐसे में नए पद का शोर केवल दिखावा है और जिसका जमीनी हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष और तेजस्वी यादव को जनता ने अभी आराम करने का छुट्ठी दिया है। 

पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट