ब्रेकिंग
125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी

बेटी को इंसाफ दो… पटना में फूटा गुस्सा, कारगिल चौक पर CBI की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

PATNA: पटना में NEET छात्रा मामले को लेकर लोगों का आक्रोश सड़कों पर नजर आया। कारगिल चौक पर परिजनों और समर्थकों ने CBI की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर विरोध जताया और जल्द न्याय की मांग की। प्रदर्शन के दौरान इलाके में तनावपूर्ण माहौल रहा।

बेटी को इंसाफ दो… पटना में फूटा गुस्सा, कारगिल चौक पर CBI की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर परिजनों ने किया प्रदर्शन
Ramakant kumar
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में चर्चित NEET छात्रा मामले को लेकर लोगों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। मंगलवार को कारगिल चौक पर पीड़ित छात्रा के परिजनों और समर्थकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने CBI की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर अपना विरोध जताया और मामले में जल्द इंसाफ की मांग की।


प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सड़क पर उतरे। लोगों ने 'इंसाफ दो', 'दोषियों को सजा दो' और 'बेटी को न्याय चाहिए' जैसे नारे लगाए। कुछ देर के लिए कारगिल चौक का माहौल पूरी तरह आंदोलनमय हो गया।


परिजनों का कहना है कि घटना को काफी समय बीत चुका है, लेकिन अब तक उनकी बेटी को न्याय नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच की रफ्तार बेहद धीमी है और जिम्मेदार लोगों पर अब तक सख्त कार्रवाई नहीं हुई। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने CBI की अर्थी निकालकर प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया।


पीड़ित परिवार ने साफ कहा कि जब तक उनकी बेटी को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। परिजनों ने कहा कि उन्हें शुरू में जांच एजेंसियों पर भरोसा था, लेकिन अब लगातार हो रही देरी ने उन्हें निराश कर दिया है। उनका आरोप है कि मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।


प्रदर्शन में शामिल लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दी जाए। कई सामाजिक संगठनों और छात्र संगठनों ने भी प्रदर्शन को समर्थन दिया।


वहीं प्रदर्शन को देखते हुए कारगिल चौक पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए रही ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा न हो। हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया और बाद में लोग वहां से हट गए।