ब्रेकिंग
श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा, सुखनई नदी में डूबने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत ✦पूर्वी चंपारण में टूटा मनरेगा का रिंग बांध, गंडक के बढ़ते जलस्तर से कई इलाकों में फैला बाढ़ का पानी✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा, सुखनई नदी में डूबने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत ✦पूर्वी चंपारण में टूटा मनरेगा का रिंग बांध, गंडक के बढ़ते जलस्तर से कई इलाकों में फैला बाढ़ का पानी✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन

NEET पेपर लीक: सहरसा में बिहार बंद के दौरान छात्रों ने किया रेन डांस, मोटर के पाइप को बना लिया 'वाटर कैनन'

NEET पेपर लीक के विरोध में बिहार बंद के दौरान सहरसा में छात्रों का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने मोटर पाइप से पानी की बौछार कर रेन डांस किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

बिहार न्यूज
छात्रों का अनोखा प्रदर्शन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: NEET पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार को छात्रों ने बिहार बंद का आह्वान किया। इस बंद का असर राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में देखने को मिला। सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में वाहनों की आवाजाही काफी कम रही। कई लोगों को तो यह भ्रम हो गया कि रविवार होने के कारण सड़कें खाली हैं।


छात्रों के संभावित उग्र प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। बिहार बंद के दौरान विभिन्न चौक-चौराहों पर केंद्रीय सुरक्षा बल और बिहार पुलिस के जवानों की भारी तैनाती की गई। इसी बीच सहरसा में प्रदर्शन के दौरान एक अलग ही नजारा देखने को मिला।


प्रदर्शनकारी छात्रों ने मोटर के पाइप का इस्तेमाल वाटर कैनन की तरह किया और एक-दूसरे पर पानी की बौछार करने लगे। बड़ी संख्या में छात्र पानी की फुहारों के बीच डांस करते और मस्ती करते नजर आए। इस दौरान छात्र "वाटर कैनन चलाओ" के नारे भी लगाते दिखे। प्रदर्शन के जरिए छात्रों ने सरकार और व्यवस्था पर तंज कसने की कोशिश की।


इसी दौरान प्रदर्शनकारियों के बीच यह सूचना फैली कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। यह खबर सुनते ही छात्र खुशी से झूम उठे और पानी की बौछार के बीच रेन डांस करने लगे।

टैग्स