ब्रेकिंग
70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी

नीरा से बने तिलकूट का स्वाद चखेंगे नीतीश, मकर संक्रांति पर भेजने की तैयारी

GAYA: मकर संक्रांति को अब महज कुछ ही दिन शेष हैं। आगामी 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के मौके पर तिलकूट की बात न हो ऐसा तो हो ही नहीं स

नीरा से बने तिलकूट का स्वाद चखेंगे नीतीश, मकर संक्रांति पर भेजने की तैयारी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

GAYA: मकर संक्रांति को अब महज कुछ ही दिन शेष हैं। आगामी 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के मौके पर तिलकूट की बात न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता और तिलकूट की बात हो तो गया को कोई कैसे भूल सकता है। गया के तिलकुट का जलवा पूरे भारत वर्ष में है।


दरअसल, गया में डंगरा, टेकारी गया टाउन मे तिलकुट मुख्य रूप से बनाए जाते हैं। तिलकुट मे खासतौर पर चीनी, गुड़ और खोया का तिलकुट के लिये प्रसिद्ध है लेकिन बोधगया मे पिछले साल 2023 मे तिलकुट में एक नया प्रयोग किया गया। अब बोधगया प्रखंड क्षेत्र के इलरा गांव मे नीरा से तिलकुट तैयार किया जा रहा है। इसे बनाने वाली कुमारी पुष्पा राज ने बताया कि नीरा से तिलकुट बनाने की शुरुआत पिछले वर्ष की थी। नीरा से वे तिलकुट, लाई, पेड़ा लडडू बना रही हैं। नीरा से तैयार तिलकुट डायबिटिज के मरीज भी खा सकते हैं।


बिहार में वर्ष 2016 में पूर्ण शराबबंदी कानून को लागू किया गया था। शराबबंदी कानून लागू होने के साथ ताड़ी बेचने वाले समाज के सामने बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई। इस समाज के लोगों की परेशानी को देखते हुए सरकार ने ताड़ी से नारी बनाने की योजना शुरू की। अब राज्य में बड़े पैमाने पर ताड़ी से नीरा बनाया जा रहा है। नीरा पीने के साथ ही उससे खाने के भी कई उत्पाद अब बनाए जाने लगे हैं। आज नीरा उत्पादन के मामले में गया जिला पूरे बिहार में सबसे अव्वल है।


पिछले साल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इलरा गांव पहुंचे थे, और नीरा से तैयार लड्डू, पेड़ा, लाई और तिलकुट बनाने के उपकरणों का निरक्षण किया था। बोधगया में नीरा से तिलकूट बनाया जा रहा है। मकर संक्रांति का पर्व नजदीक है। इस मौके पर नीरा से बने तिलकूट की खूब डिमांड हो रही है। अभी दो सौ किलो का ऑडर आया है। मकर संक्रांति से पहले नीरा से बना तिलकूट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए भेजा जाएगा। पिछले साल भी मुख्यमंत्री को नीरा से बना तिलकूट भेजा गया था। गया से प्रशांत पप्पू की रिपोर्ट..

टैग्स