ब्रेकिंग
पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनखाद माफियाओं और कृषि अफसरों में गजब की सेटिंग..भ्रष्टाचार रूपी गंगोत्री में जमकर डुबकी लगाया ! SDO-SDPO ने किया बेनकाब....मोतिहारी के एक और बड़े माफिया पर दर्ज हुआ केस हेडमास्टर साहब की घिनौनी करतूत: ऑफिस में ले जाकर बच्चियों से की गंदी हरकत, स्कूल में भारी बवाल के बाद अरेस्टसोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD नेता को घर से उठा ले गई पुलिसपोखर में नहाने उतरे दो युवक गहरे पानी में डूबे, दोनों की दर्दनाक मौत से गांव में मातमपटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनखाद माफियाओं और कृषि अफसरों में गजब की सेटिंग..भ्रष्टाचार रूपी गंगोत्री में जमकर डुबकी लगाया ! SDO-SDPO ने किया बेनकाब....मोतिहारी के एक और बड़े माफिया पर दर्ज हुआ केस हेडमास्टर साहब की घिनौनी करतूत: ऑफिस में ले जाकर बच्चियों से की गंदी हरकत, स्कूल में भारी बवाल के बाद अरेस्टसोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD नेता को घर से उठा ले गई पुलिसपोखर में नहाने उतरे दो युवक गहरे पानी में डूबे, दोनों की दर्दनाक मौत से गांव में मातम

हेडमास्टर साहब की घिनौनी करतूत: ऑफिस में ले जाकर बच्चियों से की गंदी हरकत, स्कूल में भारी बवाल के बाद अरेस्ट

Bihar Teacher News: बिहार के नवादा जिले से शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाली बड़ी खबर सामने आई है। सदर प्रखंड के एक सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्राओं ने प्रधानाध्यापक पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद स्कूल में जमकर हंगामा हुआ और पुलिस...

हेडमास्टर साहब की घिनौनी करतूत: ऑफिस में ले जाकर बच्चियों से की गंदी हरकत, स्कूल में भारी बवाल के बाद अरेस्ट
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Teacher News: नवादा जिले के एक सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्राओं ने प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी और गलत नीयत से छूने के आरोप लगाए. आरोप सामने आने के बाद शुक्रवार को स्कूल में जमकर हंगामा हुआ. गुस्साए ग्रामीणों ने हेडमास्टर को उनके कार्यालय में बंद कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रधानाध्यापक को सुरक्षित बाहर निकालकर थाने ले गई. छात्राओं की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया है.


मामला नवादा सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, आनंदपुरा का है. गिरफ्तार प्रधानाध्यापक की पहचान 52 वर्षीय महेश प्रसाद यादव के रूप में हुई है. वह गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव के रहने वाले हैं.


छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप

छात्राओं का आरोप है कि हेडमास्टर पिछले कुछ दिनों से उनके साथ गलत व्यवहार कर रहे थे. शुक्रवार को एक छात्रा परीक्षा से जुड़ी कॉपी और प्रश्नपत्र लेने के लिए हेडमास्टर के कार्यालय में गई थी. छात्रा के अनुसार, प्रधानाध्यापक उसे कार्यालय के अंदर ले गए और गलत नीयत से उसे छूने लगे.


एक अन्य छात्रा ने भी हेडमास्टर पर उसके बाल खींचने का आरोप लगाया. घटना के बाद छात्रा ने बाहर आकर अपनी सहेलियों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद अन्य छात्राओं ने भी प्रधानाध्यापक पर पहले इस तरह की हरकत करने के आरोप लगाए.


शिकायत के बाद स्कूल में बढ़ा आक्रोश

छात्राओं की शिकायत के बाद स्कूल में हंगामा शुरू हो गया. कई छात्राएं हेडमास्टर के कार्यालय के पास पहुंच गईं और विरोध करने लगीं. देखते ही देखते आसपास के ग्रामीण भी स्कूल पहुंच गए. गुस्साए लोगों ने प्रधानाध्यापक को उनके कार्यालय में बंद कर दिया.


हंगामे के दौरान स्कूल में मौजूद छात्र-छात्राएं भी अपनी कक्षाओं से बाहर निकल आए. स्थिति बिगड़ती देख ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ के आक्रोश को देखते हुए नगर थाने को जानकारी दी गई.


पुलिस ने हेडमास्टर को निकाला बाहर

सूचना मिलने के बाद नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह पुलिस बल के साथ स्कूल पहुंचे. पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और हेडमास्टर को कार्यालय से सुरक्षित बाहर निकाला. इसके बाद उन्हें थाने ले जाया गया.


छात्राओं का आरोप, पहले भी की गई ऐसी हरकत


छात्राओं का कहना है कि प्रधानाध्यापक की ओर से पहले भी कई बार इस तरह की हरकत की गई थी. छात्राओं ने बताया कि उन्होंने पहले अपने परिजनों से इसकी शिकायत नहीं की थी. शुक्रवार को एक छात्रा के सामने आने के बाद अन्य छात्राओं ने भी प्रधानाध्यापक पर आरोप लगाए.


पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्राओं की शिकायत पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ छेड़खानी और गलत नीयत से छूने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं. पुलिस ने हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.