ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

ट्रक के कुचलने से मासूम की मौत, गुस्साएं लोगों ने किया सड़क-जाम-हंगामा

NAWADA: नवादा के नगर थाना क्षेत्र के खरीदी बीघा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक ट्रक ने 12 साल के मासूम को रौंद डाला। जिससे मौके पर ही बच्चे की मौत हो गयी। हादसे के बा

ट्रक के कुचलने से मासूम की मौत, गुस्साएं लोगों ने किया सड़क-जाम-हंगामा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: नवादा के नगर थाना क्षेत्र के खरीदी बीघा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक ट्रक ने 12 साल के मासूम को रौंद डाला। जिससे मौके पर ही बच्चे की मौत हो गयी। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना से गुस्साएं लोगों ने शव के साथ मुख्य सड़क को जाम कर दिया और हंगामा मचाने लगे। इस दौरान नवादा-नारदीगंज मार्ग पर आवागमन पूरी तरीके से बाधित हो गया। जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 


आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। मृतक की पहचान बाल्मिकि चौधरी के 12 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन शव के साथ ग्रामीण लगातार हंगामा करते रहे। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीण अड़े हैं। नवादा-नारदीगंज मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप पड़ गया है। फिलहाल पुलिस लोगों को शांत कराने में जुटी है।   


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता