ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

तेज रफ़्तार ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर काटा बवाल

NAWADA : इस वक़्त की बड़ी खबर नवादा जिले से सामने आ रही है जहां एक तेज रफ़्तार ट्रक ने महिला को रौंद दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना रोह थाना क्षेत्र के महरामा

 तेज रफ़्तार ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर काटा बवाल
First Bihar
1 मिनट

NAWADA : इस वक़्त की बड़ी खबर नवादा जिले से सामने आ रही है जहां एक तेज रफ़्तार ट्रक ने महिला को रौंद दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना रोह थाना क्षेत्र के महरामा गांव की बताई जा रही है. मृतका की पहचान रोह थाना क्षेत्र के बृजनंदन प्रसाद की पत्नी के रूप में की गई है. 


जानकारी के अनुसार, महिला पैदल कहीं जा रही थी तभी उसे एक तेज रफ़्तार बालू लदे ट्रक ने रौंद दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इधर घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जामकर खूब बवाल काटा. ग्रामीणों का कहना है कि यहां आये दिन सड़क हादसे होते रहते हैं लेकिन फिर भी प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है. 


हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता